घर पर आसान विधि के साथ बनाएं सूजी उत्तपमः रेसिपी
यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

सूजी से बनाए गए पकवानों का खाने में अलग मजा होता है। आप सूजी के उत्तपम को बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं।
यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।
इस आसान विधि के साथ बनाएं सूजी का उत्तपम...
इसे भी पढ़ें- बच्चों को खिलाएं राजस्थानी पौष्टिक टिक्का परांठाः रेसिपी
सामग्री-
- 1 कप सूजी
- 1 कप दही
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 प्याज बारीक कटी हुई
- 1 गाजर कद्दूकस की हुई
- 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- पानी
- नमक स्वादानुसार
- तेल
विधि-
एक बर्तन में सूजी, दही और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। बैटर गाढ़ा होने की वजह से थोड़ा सा पानी भी मिलाएं और इसे इडली और डोसे के बैटर जैसा तैयार कर लें
बैटर में प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती सभी थोड़ा-थोड़ा डालकर मिक्स कर ले और बाकी का बचाकर अलग रख लें।
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
तेल के गरम होते ही पैन में बैटर डालें। एक मिनट बाद बाकी की बची सब्जियां भी ऊपर से डाल दें और 2 मिनट तक सेंकें।
अब हल्का सा तेल छिड़ककर इसे पलट दें और दूसरे साइड से भी सेंक लें।
इसे भी पढ़ें- घर में बची रोटी का बनाएं स्वादिष्ट रोटी पिज्जाः रेसिपी
आपका तैयार है सूजी का गरमागरम उत्तपम।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App