नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट रवा वड़ाः रेसिपी
वड़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Aug 2017 1:22 PM GMT
साउथ इंडियन फूड हर किसी को पसंद होता है। डोसा, इडली और सांभर वड़ा का नाम सुनकर सबके मुंह में पानी आ जाता है।
उरद की धुली दाल से बना सांभर वड़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं।
आज हम आपको रवा वड़ा बनाना सिखा रहे हैं। जानिए इसकी रेसिपी के बारे में...
सामग्री-
- एक कप सूजी
- आधा कप दही
- आधा कप बारीक कटा हरा धनिया
- एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- एक टुकड़ा अदरक का (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- दो से तीन चम्मच पानी
- नमक स्वादानुसार
- तेल तलने के लिए
विधि-
- सूजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, जीरा, दही, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, नमक और धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- थोड़ा सा पानी मिलाएं और बैटर को 20 मिनट तक अलग रख दें।
- तय समय के बाद आप देखेंगे की सूजी फूल कर तैयार है।
- अब बेकिंग सोडा मिलाएं और सूजी को अच्छे से मिक्स कर लें।
- हथेलियों को चिकना कर सूजी का थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लें और टिक्की का आकार दें।
- एक उंगली पर हल्का सा पानी लगाते हुए वड़े के बीच में छोटा सा होल कर लें।
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही वडों को सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें।
- आपका तैयार है गरमा-गरम सूजी वड़ा। हरी चटनी के साथ सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story