Palak Paratha: पालक पराठा से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, नाश्ते के लिए 10 मिनट में होंगे तैयार

how to make palak paratha
X

पालक पराठा बनाने का तरीका।

Palak Paratha Recipe: पालक पराठा एक स्वादिष्ट फूड डिश है जो ब्रेकफास्ट में बनाकर खायी जा सकती है। जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

Palak Paratha Recipe: आप अगर दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने से करना चाहते हैं, तो पालक पराठा एक बेहतरीन विकल्प है। पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को जरूरी ताकत देता है। यही वजह है कि पालक से बनी चीजें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। हर कोई चाहता है कि पूरा दिन एनर्जेटिक रहे, ऐसे में पालक पराठा एक अच्छी शुरुआत दे सकता है।

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास सुबह ज्यादा समय नहीं होता। ऐसे में 10 मिनट में बनने वाला पालक पराठा नाश्ते के लिए परफेक्ट है। इसे बनाना आसान है और बच्चे भी इसे शौक से खाते हैं। आइए जानते हैं झटपट पालक पराठा बनाने की आसान रेसिपी।

पालक पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप बारीक कटी पालक
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी सेंकने के लिए

पालक पराठा बनाने का तरीका

पालक पराठा एक न्यूट्रिशंस से भरी डिश है। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में गेहूं का आटा, कटी पालक, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी और नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।

अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर लोई को सूखे आटे में लपेटकर गोल पराठा बेल लें। ध्यान रखें कि पराठा बहुत मोटा या बहुत पतला न हो।

तवा गरम करें और उस पर बेला हुआ पराठा डालें। एक तरफ से हल्का सिकने पर पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें। दोनों तरफ से थोड़ा-सा तेल या घी लगाकर पराठे को सुनहरा होने तक सेंकें।

पालक पराठा बनकर तैयार है। इसे दही, मक्खन या अचार के साथ गरमागरम परोसें। नाश्ते के साथ यह पराठा लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story