Aloo Cheese Paratha: आलू चीज़ पराठा स्वाद में है दमदार, : हर बाइट में मिलेगा चीज़ी ट्विस्ट

आलू चीज़ पराठा बनाने का तरीका।
Aloo Cheese Paratha: आलू चीज़ पराठा देखकर बच्चे हों या बड़े सभी के मुंह में पानी आ जाता है। जब पराठों की बात हो और आलू का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन जब पारंपरिक आलू पराठे में चीज़ का ट्विस्ट जुड़ जाए, तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। आलू चीज़ पराठा को ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर परोसा जा सकता है।
बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम, मसालेदार आलू और पिघला हुआ चीज़ इसका कॉम्बिनेशन लंबे समय तक याद रहता है। आइए जानते हैं आलू चीज़ पराठा बनाने का आसान तरीका।
आलू चीज़ पराठा बनाने के लिए सामग्री
- गेहूं का आटा - 2 कप
- उबले आलू - 3 से 4 (मैश किए हुए)
- कद्दूकस किया चीज़ - 1 कप
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी)
- अदरक - 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
- धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून (कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
- गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - सेंकने के लिए
आलू चीज़ पराठा बनाने का तरीका
आलू चीज़ पराठा देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। इसे तैयार करने के लिए एक परात में गेहूं का आटा लें, थोड़ा नमक डालें और पानी की मदद से नरम आटा गूंध लें। आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें, ताकि पराठे अच्छे से बेलें जा सकें।
एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें। इसमें कद्दूकस किया चीज़, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्टफिंग न ज्यादा गीली हो और न ज्यादा सूखी।
इसके बाद आटे की मध्यम आकार की लोई लें और हल्का सा बेलें। बीच में आलू-चीज़ की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद कर दें। अब हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें।
तवा गरम करें और पराठा तवे पर डालें। दोनों तरफ से हल्का तेल या घी लगाकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। गरमागरम आलू चीज़ पराठा मक्खन, दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें। बच्चों के लिए इसे टोमैटो सॉस के साथ भी दिया जा सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
