Mosquitoes Remedies: विंटर में भी मच्छरों ने कर रखा है परेशान? 5 टिप्स आज़माएं, एक भी नहीं दिखेगा!

mosquitoes home remedies
X

मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय।

Mosquitoes Remedies: तेज ठंड पड़ना शुरू होते ही मच्छर गायब हो जाते हैं। हालांकि इसके बाद भी मच्छर परेशान करें तो कुछ घरेलू टिप्स आजमाए जा सकते हैं।

Mosquitoes Remedies: सर्दियों में आमतौर पर माना जाता है कि मच्छर कम हो जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में मौसम के बदलते पैटर्न ने इसे गलत साबित कर दिया है। अब ठंड के बीच भी मच्छर घरों में मंडराते रहते हैं और काटते समय वैसे ही परेशान करते हैं जैसे गर्मियों में करते थे। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल खड़ी कर देती है क्योंकि संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

अगर आपके घर में भी सर्दी के दिनों में मच्छरों ने चैन छीन रखा है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान, सस्ते और असरदार टिप्स अपनाकर आप इनसे तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 कारगर टिप्स, जिन्हें अपनाते ही मच्छर गायब हो जाएंगे।

मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय

नीम और कपूर का धुआं: नीम की सूखी पत्तियों और कपूर को एक साथ जलाकर कमरे में धुआं करें। इसका स्मोक मच्छरों को तुरंत कमरे से बाहर कर देता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है और केमिकल-फ्री भी है।

खिड़कियों पर मच्छर-रोधी नेट लगाएं: सर्दी में भी शाम होते ही मच्छर घर में घुस जाते हैं। खिड़की और दरवाजों पर मॉस्किटो नेट लगाने से मच्छरों का प्रवेश पूरी तरह बंद हो जाता है। यह आसान और लंबे समय तक असरदार तरीका है।

नींबू और लौंग का उपाय बेहद कारगर: एक नींबू को आधा काटकर उसमें कई लौंग लगा दें। इसे कमरे में रखें। इसकी तेज खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वे पास भी नहीं आते। यह तरीका बच्चों वाले घरों के लिए खासतौर पर सुरक्षित है।

पानी जमा न होने दें: सर्दी में लोग अक्सर कूलर या घर के कोनों में जमा पानी को नजरअंदाज कर देते हैं। मच्छरों के लार्वा के लिए यह सबसे आसान जगह होती है। सप्ताह में एक बार कूलर, गमलों की प्लेट, बाल्टी और टंकियों की अच्छे से सफाई करें।

लैवेंडर या पुदीना ऑयल का स्प्रे करें: लैवेंडर, पुदीना या सिट्रोनेला जैसे एसेंशियल ऑयल को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। इसकी खुशबू इंसानों को पसंद आती है, लेकिन मच्छर भाग जाते हैं। इसे बेडरूम, पर्दों या सोफे के आसपास स्प्रे करना ज्यादा असरदार होता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story