ये हैं आंख की रोशनी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे
ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करते-करते भी आंखे कमजोर हो जाती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Sep 2017 5:21 PM GMT
आजकल बच्चे एवं बड़े दोनों मोबाइल, टैप और लैपटॉप पर गेम के चक्कर में आंखे वीक कर लेते हैं।
और ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करते-करते भी आंखे कमजोर हो जाती हैं।
आप आंखों में दर्द, रोशनी कम होने जैसी समस्याओं को घरेलू उपचारों से दूर कर सकते हैं।
आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
इसे भी पढ़ें- अजवाइन के पानी में छुपे हैं औषधीय गुण, घटाएं मोटापा
1. गाजर का जूस
- आंखों की कमजोर रोशनी होने पर हर रोज गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए।
2. बादाम
- दूध में बादाम को भिगोकर उन्हें रात भर रखा रहने दें। सुबह इसमें चंदन भी मिलाएं। इसे पलकों पर लगाये।
3. इलायची
- इलायची को पीसकर दूध में डालें और दूध को उबाल कर रात में इसे पिएं। यह आंखों को स्वस्थ बनाता है।
4. सौंफ पाउडर
- सौंफ पाउडर और धनिया बीज पाउडर को मिलाकर सुबह और शाम लेने से मोतियाबिंद के साथ साथ कमजोर आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- डिप्रेशन से ऐसे पाएं हमेशा के लिए छुटकारा, ये है इलाज
5. मुलेठी पाउडर
- 1 कप गर्म दूध मे आधा चम्मच मुलेठी पाउडर, ¼ छोटा चम्मच मक्खन और 1 चम्मच शहद अच्छी तरह मिक्स करके सोते समय इसे पिएं।
- आंखों की रोशनी बढ़ाने में यह बहुत लाभदायक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story