Lychee Plantation: घर पर लीची का पौधा लगाएं, थोड़ी देखभाल में ही मिलने लगेंगे फल!

how to plant lychee in a pot at home
X

लीची का पौधा लगाने और देखभाल के टिप्स।

Lychee Plantation: आप अगर बागवानी का शौक रखते हैं तो घर पर लीची का प्लांटेशन कर सकते हैं। जानते हैं इस पौदे की देखभाल के टिप्स।

Lychee Plantation: गर्मियों में मीठी और रसीली लीची खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब लीची के स्वाद का मज़ा सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं रहा? थोड़ी सी जानकारी और सही देखभाल के साथ आप अपने घर की छत, आंगन या गमले में भी लीची का पौधा लगा सकते हैं।

लीची का पौधा दिखने में जितना नाजुक लगता है, उतनी ही आसानी से यह घर पर उगाया जा सकता है। सही मिट्टी, धूप और पानी का संतुलन बना रहे तो कुछ ही वर्षों में पौधा फल देने लगता है। आइए जानते हैं घर पर लीची का पौधा लगाने और उसकी देखभाल का आसान तरीका।

घर पर लीची का पौधा कैसे लगाएं?

लीची का पौधा बीज या नर्सरी से खरीदे गए ग्राफ्टेड पौधे से लगाया जा सकता है। बीज से उगाए गए पौधे में फल आने में ज्यादा समय लगता है, इसलिए बेहतर होगा कि नर्सरी से पौधा लें। गमले में लगाने के लिए कम से कम 18-20 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें।

सही मिट्टी का चुनाव है जरूरी: लीची के पौधे के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं ताकि पौधे को भरपूर पोषण मिले। मिट्टी का पानी जल्दी निकल जाए, इसका खास ध्यान रखें क्योंकि लीची के पौधे को जलभराव बिल्कुल पसंद नहीं होता।

धूप और पानी का रखें संतुलन: लीची के पौधे को रोजाना 5-6 घंटे की हल्की धूप की जरूरत होती है। बहुत तेज धूप में पौधा कमजोर हो सकता है। गर्मियों में नियमित लेकिन सीमित पानी दें, वहीं सर्दियों में पानी की मात्रा कम कर दें। मिट्टी को हमेशा हल्का नम बनाए रखें।

खाद और पोषण का सही तरीका: हर 2-3 महीने में पौधे में जैविक खाद डालना फायदेमंद होता है। गोबर की खाद, नीम खली या सरसों खली का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पौधे की ग्रोथ तेज होती है और फल आने की संभावना बढ़ती है।

कीट और रोग से कैसे बचाएं?

लीची के पौधे में कीट लगने की समस्या हो सकती है। इसके लिए नीम तेल का घोल बनाकर 10-15 दिन में एक बार छिड़काव करें। इससे पौधा सुरक्षित रहता है और फल की गुणवत्ता भी अच्छी बनी रहती है।

कब मिलते हैं लीची के फल?

अगर आप ग्राफ्टेड पौधा लगाते हैं, तो 3-4 साल में फल आने लगते हैं। बीज से उगाए पौधे में 6-7 साल तक का समय लग सकता है। सही देखभाल से हर साल अच्छी पैदावार मिल सकती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story