Logo
प्रदेशभर के ब्लाक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम के हेल्प डेस्क फेसिलेटर मानदेय नहीं मिलने से परेशान हैं।

रायपुर। प्रदेशभर के ब्लाक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम के हेल्प डेस्क फेसिलेटर मानदेय नहीं मिलने से परेशान हैं। 5 माह से लंबित मानदेय राशि होली त्योहार के पूर्व भुगतान की मांग को लेकर भुक्तभोगी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नवा रायपुर के स्वास्थ्य संचालनालय परिसर में वे सोमवार को धरने पर बैठ गईं। घंटेभर धरना प्रदर्शन के बाद संचालक रणबीर शर्मा वहां पहुंचे और कर्मचारियों को बताया कि उन्होंने मानदेय भुगतान करने का पत्र जिलों को जारी कर दिया है, अब भुगतान वहीं से होगा। नाराज कर्मचारी दोपहर तक वहां डटे रहे। 

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आव्हान पर प्रदेशभर के मितानिन डेस्क फेसिलेटर और ब्लाक समन्वयकों ने नवा रायपुर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि 5 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे सैकड़ों ब्लाक समन्वयक और मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलेटर के सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो गई है। भुक्तभोगी कर्मचारियों में मानदेय का भुगतान नहीं होने से खासी नाराजगी व्याप्त है। उनकी मांग है कि होली त्योहार के पूर्व 5 माह का लंबित मानदेय का भुगतान किया जाए, मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित नवा सौगात योजना के माध्यम से सीधे एनएचएम रायपुर या मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सीधे संबंधित कर्मचारियों के खाते में मानदेय की लंबित राशि का भुगतान किया जाए।

पांच माह से मानदेय लंबित
अध्यक्ष सरोज सिंग सेंगर, प्रदेश महासचिव चंद्रकिशोर वासनिक सहित बड़ी प्रदेशभर में करीब 400 ब्लाक समन्वयक और 300 मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलेटर हैं, जिनका पांच माह से मानदेय लंबित है। इस मौके संघ के प्रदेश संख्या में मितानिन हेल्प डेस्क फेसिलेटर और ब्लाक समन्वयक उपस्थित रहे।

5379487