Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घरेलू उपचार: अपनाएं ये तरीके, मिनटों में दूर हो जाएंगे डार्क सर्कल्स

डार्क सर्कल पुरुषों और महिलाओं दोनों को परेशान कर सकता है। आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं, तनाव, नींद की कमी, हार्मोनल चेंज, आदि।

घरेलू उपचार: अपनाएं ये तरीके, मिनटों में दूर हो जाएंगे डार्क सर्कल्स
X

डार्क सर्कल पुरुषों और महिलाओं दोनों को परेशान कर सकता है। आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं, तनाव, नींद की कमी, हार्मोनल चेंज, आदि। अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो वे न केवल आपकी सुंदरता को फीका करते हैं, बल्कि इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

हालांकि केमिकल से बने उत्पाद इनसे छुटकारा पाने में मदद करते हैं, लेकिन कुछ लोगों की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है और केवल शुद्ध घरेलू उपचार उनकी मदद कर सकते हैं। आसानी से डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए नीचे कुछ घरेलू उपचार दिए गए हैं...

टमाटर

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए टमाटर एक बेहतरीन उपाय है। यह त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है। एक छोटा चम्मच नींबू के रस को एक छोटा चम्मच टमाटर के रस के साथ मिलाएं और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसे लगभग 10 मिनट तक रहने दें और फिर इसे पानी से धो लें। इसे कम से कम दिन में दो बार करें।

आलू

एक सप्ताह में डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए अगली चीज है आलू। कुछ कच्चे आलू को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकालें। कुछ कॉटन बॉल्स को लेकर उन्हें इस रस में भिगो लें। अपनी आंखें बंद करें और इन कॉटन बॉल्स को अपनी आंखों पर रखें। ध्यान रखें कि पूरे डार्क सर्कल के साथ-साथ पलकें भी पूरी ढकी हों। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धोएं।

टी बैग

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने का एक और आसान तरीका है ठंडा टी बैग। कैमोमाइल या हरी चाय के बैग को पानी में भिगोएं। इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें। अब उन्हें अपनी आंखों पर रखें। इस उपाय से और आप कुछ दिनों में काफी अंतर देखेंगे।

बादाम तेल

बादाम विटामिन ई से भरपूर होता हैं और इसका तेल त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता है। बिना परेशानी के इससे आप एक हफ्ते में डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं। बस अपने डार्क सर्कल पर थोड़ा बादाम का तेल लगा लें और मालिश करें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और अगली सुबह धो लें।

इसे भी पढ़े: अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक के लिए आईब्रो को बनाएं खास, अपनाएं ये टिप्स

ऑरेंज जूस

डार्क सर्कल दूर करने के लिए सूची में अगला घरेलू उपचार है ऑरेंज जूस जो तेजी से और प्रभावी ढंग से डार्क सर्कल हटाता है। संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं और इस मिश्रण को डार्क सर्कल पर लगाएं। न केवल यह डार्क सर्कल को कम करेगा, इससे आपकी आंखों में प्राकृतिक चमक भी पैदा होगी।

गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा को फिर से जीवित करने में मदद करता है यह अपने सौंदर्य गुणों के लिए जाना जाता है। जल्द ही डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए इसका भी उपयोग किया जाता है। बस गुलाबजल में कॉटन बॉल्स को भिगो दें और उन्हें डार्क सर्कल पर रखें। 15 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story