Holi Special: काजू से बनी इस स्पेशल डिश से करें मेहमानों का स्वागत, जानें रेसिपी
हर बार लोग होली पर मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश बनाते हैं। आज हम आपके लिए होली स्पेशल डिश लेकर आए हैं। काजू से बनी इस डिश को एक बार घर में ट्राई जरूर करें। काजू की बनी यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Feb 2018 6:11 PM GMT
होली का त्योहार आने ही वाला है। ऐसे में हर घर में होली और होली पर बनने वाले पकवानों के लिए तैयारियां हो रही हैं। हर बार लोग होली पर मेहमानों के लिए अलग-अलग डिश बनाते हैं।
आज हम आपके लिए होली स्पेशल डिश लेकर आए हैं। काजू से बनी इस डिश को एक बार घर में ट्राई जरूर करें। काजू की बनी यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी।
सामग्री
- काजू का चूरा- 1 कप
- पिसी चीनी- 1/2 कप
- दूध- 1/4 कप
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- केसर के धागे- थोड़े से
- सजाने के लिए- काजू, चेरी, नारियल का बुरादा,
- घी- 1/2 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Holi Special: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और कुरकुरी 'आलू चिप्स', जानें रेसिपी
विधि
- काजू की ये स्पेशल डिश बनाने के लिे काजू के चूरे में पिसी चीनी मिलाकर थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर आटे की तरह गूंथ कर रख लें।
- अब इसमें छोटी इलायची पावडर और केसर के धागे मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें।
- तैयार आटे की लोई बनाकर किसी चिकनी प्लास्टिक शीट पर रखकर रोटी की तरह बेल लें।
- पंखुरी के आकार में कटर से काट लें।
- बेकिंग ट्रे पर घी लगाकर उस पर तैयार पंखुरी रखकर पहले से गर्म ओवन में 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर 5-6 मिनट तक बेक करें।
- ठंडा करके ट्रे से निकालें। काजू, चेरी और गोले के बुरादे से सजाकर सर्व करें।
- इस तरह तैयार है बेक्ड काजू पंखूरी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story