Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Cauliflower Side Effects: फूलगोभी खाने के ये हैं बड़े नुकसान, जानें ये सब्जी ज्यादा क्यों नहीं खानी चाहिए

Cauliflower Side Effects: इस बात में कोई शक नहीं किया जा सकता कि फूलगोभी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। विशेषतौर पर ये सर्दियों के दिनों में मिलती है। हां, अगर आप भी फूलगोभी का अधिक सेवन करते हैं, तो संभल जाइये। आइये चलिए हम आपको बता दें कि ज्यादा फूलगोभी खाने से किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है...

side effects of eating to much cauliflower in raffinose harmful for health
X

अधिक फूलगोभी खाने से कई बीमारियों का खतरा।

Cauliflower Side Effects: फूलगोभी एक आम सब्जी है, जो विशेष तौर पर सर्दियों में मिलती है। इस सब्जी को कई अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है। कुछ लोग इसके पराठे खाना पसंद करते हैं, वहीं, कुछ लोगों को इसके पकौड़े खाना बेहद पसंद आता है। यही नहीं, बच्चे भी इस सब्जी को बड़े चाव से खा लेते हैं। फूलगोभी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, इसमें कई पोषक तत्वों पाए जाते हैं। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सिडेंट समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने से अच्छी नींद आती है और मांसपेशियां हेल्दी होने के साथ ही मेमोरी भी तेज होती है। इसके इतने फायदे होने के बावजूद हमें फूलगोभी को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। आइये हम आपको बताते हैं कि इसके अधिक सेवन करने के क्या नुकसान हैं।

पेट की परेशानियां होने लगती हैं

फूलगोभी जैसी कई सब्जियों के अंदर क्रूसिफेरस यानी खास तरीके का शुगर होता है, जिसका नाम रैफिनोज (Raffinose) है। इसका आसानी से ब्रेकडाउन नहीं होता। हमारी बड़ी आंत में मौजूद बैक्टीरिया इसे फर्मेंट करने में मदद करते है। इससे गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में सीमित मात्रा में ही फूलगोभी का सेवन करना चाहिए।

शरीर के अंदर थायरॉयड हार्मोन बढ़ना

थायरॉयड ग्लैंड हमारे शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर ये कम हार्मोन रिलीज करे, तो इस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं। अगर हम फूलगोभी को ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो थायरॉयड ग्लैंड पर काफी असर पड़ता है। इसलिए खाने से पहले डाइटीशियन की सलाह जरूर लें।

एलर्जी की समस्या बढ़ाती है

दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें फूलगोभी खाने से एलर्जी हो जाती है। इसको खाने से स्किन, खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ जैसी कई बीमारी शामिल है। अगर आपको अपने शरीर में ऐसे कई लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाएं।

ये भी पढ़े:- Milk Side Effects: ज्यादा दूध पीने वाले हो जाएं सावधान

और पढ़ें
Next Story