Hartalika Teej 2018: हरतालिका तीज पर मेहंदी डिजाइन से निखरे हाथों की खूबसूरती
तीज-त्योहारों पर ट्रेडिशनल तरीके से आप हर बार मेहंदी लगाती हैं, इससे आपके लुक में ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है। आप चाहें तो डिफरेंट मेहंदी डिजाइन से फेस्टिव लुक को और खास बना सकती हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ खास मेहंदी डिजाइन के बारे में।

तीज-त्योहारों पर ट्रेडिशनल तरीके से आप हर बार मेहंदी लगाती हैं, इससे आपके लुक में ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है। आप चाहें तो डिफरेंट मेहंदी डिजाइन से फेस्टिव लुक को और खास बना सकती हैं।
हरतालिका तीज 2018 के मौके पर विवाहित महिलाओं का श्रंगार मेहंदी के बिना अधूरा है। ऐसे में हरिभूमि बता रहा है कैसे हरतालिका तीज पर मेहंदी डिजाइन से निखरे हाथों की खूबसूरती। आप भी इस अवसर पर मेहंदी जरूर लगवाएंगी।
आप चाहें तो इस बार डिफरेंट मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों ट्रेंड में अलग-अलग तरह की मेहंदी डिजाइन मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार भी मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ खास मेहंदी डिजाइन के बारे में।
यह भी पढ़ेंः हरतालिका तीज 2018: हरतालिका तीज व्रत कथा, पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं ऐसे रखें व्रत
ब्रेसलेट स्टाइल
मेहंदी का यह डिजाइन कलाई पर बनाया जाता है। इसका डिजाइन देखने में ब्रेसलेट जैसा होता है, इसलिए इसे बैंगल या ब्रेसलेट मेहंदी स्टाइल कहा जाता है। पहले कलाई पर चूड़ीदार डिजाइन दिया जाता है, इसके बाद डिजाइन के अंदर और बाहर की तरफ अरेबिक, इंडियन या अलग तरह के डिजाइन बनाए जाते हैं। इस डिजाइन को और भी ज्यादा निखारने के लिए आप कलरफुल नगों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
मोरोक्कन मेहंदी डिजाइन
मोरोक्कन मेहंदी डिजाइन ज्यादातर ज्योमेट्रिकल शेप में होता है। इस मेहंदी डिजाइन को बनाते समय कई छोटे-बड़े स्क्वॉयर, रेक्टैंगल, ट्राइएंगल को आपस में मिलाकर डिजाइन तैयार किया जाता है। साथ ही इस ज्योमेट्रिकल डिजाइन की खूबसूरती को निखारने के लिए इनमें फूल, पत्तों का डिजाइन भी बनवा सकती हैं।
लेस ग्लव्स स्टाइल
यह स्टाइल ज्यादातर हाथेलियों के पीछे और कलाई की तरफ बनाया जाता है। इसे देखने पर लगता है, जैसे लेस से बना ग्लव कैरी किया हो। इसे मिडिल फिंगर से शुरू करके हाथों की कलाई तक बनाया जाता है। ज्यादातर नई दुल्हनें इस मेहंदी डिजाइन को बनवाना पसंद करती हैं।
अरेबिक स्टाइल
मेहंदी का यह स्टाइल काफी पुराना भी है और पॉपुलर भी। इस डिजाइन की खूबसूरती यह है कि इसमें बहुत साफ-सुथरे डिजाइन बनाए जाते हैं। इस डिजाइन में हाथों का ज्यादातर भाग खाली होता है और डिजाइन के बीच का व्हाइट स्पेस ज्यादा नजर आता है, जिससे देखने में अरेबिक स्टाइल की मेहंदी अच्छी लगती है।
यह भी पढ़ेंः हरतालिका तीज 2018: हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम
हैंगिंग स्टार डिजाइन
अगर आप कुछ अलग डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो हैंगिंग स्टार डिजाइन एक अच्छा आइडिया हो सकता है। यह इतना आकर्षक होता है कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए।
टैटू मेहंदी
पिछले कुछ समय से टैटू मेहंदी का चलन भी काफी बढ़ा है। इस मेहंदी का डिजाइन दूर से देखने पर टैटू की तरह दिखता है, लेकिन असल में यह मेहंदी ही होती है। आप इस मेहंदी डिजाइन को शरीर के किसी भी हिस्से पर बनवा सकती हैं। वैसे ज्यादातर इसे बांह पर बनाया जाता है।
ग्लिटर मेहंदी
ग्लिटर मेहंदी को शादी-शुदा महिलाएं ही नहीं, कुंवारी लड़कियां भी काफी पसंद करती हैं। यह काफी ट्रेंडी और कूल लुक देती है। इसमें स्पार्कल की मदद से डिजाइन को हाईलाइट जाता है। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल मेहंदी को भी ग्लिटर की मदद से एक मॉडर्न ट्विस्ट दिया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App