Happy Birthday : दीपिका पादुकोण की तरह दिखना है फिट एंड स्टाइलिश, अपनाएं ये फिटनेस टिप्स
बॉलीवुड की ''मस्तानी'' कहे जाने वाली दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना बर्थ डे मना रही हैं। वो आज भी बॉलीवुड की सबसे फिट और एनर्जेटिक एक्ट्रेसस में गिनी जाती हैं। वो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा बेहद कॉन्शस रहती है। दीपिका खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही योग और नयूट्रिशस डाइट को फॉलो करना पसंद करती है। अगर आप भी दीपिका की ही तरह हमेशा फिट और हेल्दी दिखना चाहती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Jan 2019 12:45 PM GMT
Deepika Padukone Diet and Exercise
बॉलीवुड की 'मस्तानी' कहे जाने वाली दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना बर्थ डे (Deepika Padunkone Birthday) मना रही हैं। वो आज भी बॉलीवुड की सबसे फिट और एनर्जेटिक एक्ट्रेसस में गिनी जाती हैं। वो अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा बेहद कॉन्शस रहती है। दीपिका खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज के साथ ही योग और नयूट्रिशस डाइट को फॉलो करना पसंद करती है। अगर आप भी दीपिका की ही तरह हमेशा फिट और हेल्दी दिखना चाहती हैं। तो आज हम आपको दीपिका पादुकोण के बर्थ डे (Deepika Padunkone Birthday) के खास मौके पर उनके डाइट और एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिनहें अपनाकर आप हमेशा खुद को स्टाइलिश और फिट रख सकती हैं।
सुष्मिता सेन फिटनेस टिप्स : ध्यान रहें ये तीन बात, 50 की उम्र में भी दिखेंगी जवान
ये हैं दीपिका पादुकोण का डाइट प्लान (Deepika Padukone Diet Plan)
1. वो सुबह 5.30 बजे उठकर सबसे पहले 1 गिलास गर्म पानी में नींबू और शहद का सेवन करती हैं। जबकि कुछ देर बाद रात भर भिगोए हुए मेथी के दानों वाला 1 कप पानी पीती हैं।
2. इसके बाद वो नाश्ते यानि ब्रेकफास्ट में एक गिलास फैट फ्री दूध के साथ 2 बादाम और 2 अंडे की सफेदी लेना पसंद करती हैं।
.jpg)
3. लंच में दीपिका ग्रील्ड मछली के साथ सब्जियां खाती हैं। जबकि लंच के बाद यानि इवनिंग स्नैक में कॉफी और 2 बादाम या 5 पेकन नट्स खाती हैं।
4. रात के खाने में दीपिका चपाती और सब्जी के साथ सलाद खाना पसंद करती हैं।
5. इसके अलावा खाने के बीच-बीच में ताजे फल और फलों का जूस भी लेती हैं। दक्षिण भारतीय होने की वजह से वो बिना आलू वाला डोसा और हरी नारियल की चटनी खाती हैं।
.jpg)
दीपिका खुद को फिट रखने के लिए Diet Plan के साथ कुछ Diet Rules को सख्ती से फॉलो करती हैं....
1.ओवरईटिंग नहीं करती
2.निश्चित समय पर खाना खाना
3.फल और सब्जियों को हमेशा डाइट में शामिल करना
4. शाम को 7 बजे के बाद चावल नहीं खाना
5. कभी-कभी चॉकलेट खाना
Salman Khan Birthday : ऐसा है सलमान खान का डाइट प्लान
दीपिका पादुकोण के Workout और Exercise टिप्स :
1. जिम
स्ट्रेचिंग और पिलेट्स एक्सरसाइज के अलावा दीपिका अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जिम में भी बेहद कड़ी मेहनत करती हैं।
2.पिलेट्स और स्ट्रेचिंग
दीपिका पादुकोण फिजीकल फिटनेस के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ ही बेहद सख्त पिलेट्स एक्सरसाइज भी करती हैं। पिलेट्स एक्सरसाइज से उन्हें अपने पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

3.वॉकिंग
इसके अलावा वो सुबह के समय वॉकिंग जरूर करती हैं। वॉकिंग को लेकर उनका मानना है कि रोजाना की कुछ देर चलने से हम खुद को कई सारी बीमारियों से बचा सकते हैं।
4. योग
दीपिका खुद को मानसिक रूप से हेल्दी रखने के लिए योग और मेडिटेशन का नियमित रूप से अभ्यास करती हैं।
दीपिका पादुकोण ने खुद को स्लिम( Slim) और फिट बॉडी(Fit Body) के लिए कुछ रूल्स( Rules) या टिप्स बनाएं हैं, जो ऐसे हैं...
1. हमेशा खुद को हाइड्रेटेड रखें, मतलब शरीर में पानी की कमी होने से बचें।
2. अच्छी और पूरी नींद लें।
3. मेडिटेशन से तनाव को दूर करें।
4. जंक फूड से रहें दूर
5. रोजाना एक्सरसाइज और वर्कआउट करें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Deepika Padukone Deepika Padukone Birthday Happy Birthday Deepika Padukone Happy Birthday Deepika Deepika Padukone Diet Deepika Padukone Workout deepika padukone diet exercise deepika padukone diet Workout दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण जन्मदिन हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण हैप्पी बर्थडे दीपिका दीपिका पादुकोण डाइट द
Next Story