Hair Problems: किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? जानिए विटामिन D, E और B12 का महत्व

vitamin b12 causes white hairs
X

विटामिन बी12 की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं।

Hair Problems: आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होकर झड़ने लगे हैं। ये आपके शरीर में जरूरी विटामिंस और मिनरल्स की कमी की वजह से होता है।

Hair Problems: समय से पहले बाल सफेद होना अब आम समस्या बन चुकी है। 30 की उम्र के पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। उम्र बढ़ने के साथ हेयर वाइट होना कॉमन है, लेकिन अगर वक्त से पहले ऐसा हो तो ये शरीर में कुछ जरूरी विटामिंस और मिनरल्स की कमी की वजह से होता है। इसके साथ ही तनाव, खराब खान-पान और आधुनिक जीवनशैली भी इसके लिए जिम्मेदार है।

आप भी अगर बाल सफेद होने या कमजोर होकर झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो जान लें कि कुछ जरूरी विटामिंस जैसे विटामिन बी12, विटामिन D और विटामिन E आपके शरीर में कम हो सकते हैं।

सफेद बाल विटामिन बी12 की कमी के संकेत

बाल सफेद होने की बड़ी वजह विटामिन बी12 की कमी होना होता है। यह विटामिन बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन बी12 मेलेनिन के उत्पादन में मदद करता है। मेलेनिन ही बालों को काला रखता है।

खासतौर पर वेजिटेरियन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की ज्यादा कमी देखने को मिलती है। इससे बालों का सफेद होना शुरू हो सकता है। ऐसे में डाइट में विटामिन बी12 रिच फूड्स को बढ़ाना जरूरी है।

विटामिन डी और ई भी वजह

बालों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन डी और ई का पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। विटामिन डी बालों की जड़ें स्ट्रॉन्ग करता है और बालों का गिरना कम करता है। वहीं विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। जब स्कैल्प में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होता है, तो बालों को भरपूर पोषण मिलता है और वे हेल्दी बने रहते हैं।

न्यूट्रिएंट्स भी हैं जरूरी

बालों को हेल्दी रखने में कुछ न्यूट्रिएंट्स भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें कॉपर, आयरन जैसे खनिज शआमिल हैं। इनकी कमी बालों के सफेद होने की वजह बन सकती है। कॉपर मेलेनिन के उत्पादन में मदद करता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो बालों का रंग हल्का पड़ने लगता है। इसी तरह आयरन की कमी से भी बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और उनका नेचुरल शाइन खो जाता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story