बाल गिरने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू 7 नुस्खे
कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस प्रॉब्लम को कम किया जा सकता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 9 Feb 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. बाल गिरना सामान्य बात है, लेकिन अगर इनकी संख्या काफी अधिक है, तो फिर चिंता होनी चाहिए। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस प्रॉब्लम को कम किया जा सकता है। इसमें सबसे असरदायक है नींबू और अदरक का रस। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, हम बता रहे हैं ऐसे ही आसान उपाय :
नीबू और अदरक का रस
रात को सोने से पहले नींबू और अदरक के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर सिर पर लगाएं। सुबह उठने के बाद बाल धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करें।
सूखे आंवले में नारियल का तेल
दो चम्मच सूखे आंवले को एक कटोरी नारियल तेल के साथ मिलाकर कुछ देर गर्म करें। ठंडा करके इसे रोजाना सिर पर लगाएं।
नारियल तेल में नींबू का रस
नारियल के ठंडे तेल में थोड़ा-सा नींबू का रस और कपूर मिलाएं। इसे दिन में दो बार सिर पर लगाएं।
बालों में लगाएं प्याज का रस
प्याज में जरा सा पानी डालकर पीस लें। इसका रस छान कर बालों की जड़ों में लगाएं। आधे घंटे बाद शैम्पू कर लें। हफ्ते में तीन बार यह उपाय अपनाएं।
सरसों के तेल में मेहंदी के पत्ते
सरसों के तेल में मेहंदी के कुछ पत्ते डालकर उबाल लें। इसे रात को सोते समय सिर पर लगाएं। सुबह पानी से धो लें।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story