ऐसे हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, बनाएं बेदाग स्किन
लहसुन में एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Sep 2017 4:45 PM GMT
लड़कियां हमेशा अपने चेहरे को लेकर सतर्क रहती हैं। फेस पर एक भी दाना निकल जाने पर परेशान हो जाती हैं।
चेहरे पर कील-मुहांसे निकलना साधारण बात है, लेकिन इसके पीछे कई कारण भी हो सकते हैं, जैसे पेट की खराबी, फास्ट फूड या कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट आदि।
चेहरे को बेदाग बनाने के लिए आप लहसुन के घरेलू नुस्खे को अपना सकती हैं, जानिए कैसे...
इसे भी पढ़ें- 7 दिन में घटाएं चेहरे की चर्बी, इन घरेलू नुस्खों से
1. एंटी-बैक्टीरिया
- लहसुन में एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसका मुहांसों के लिए घरेलू उपचार हैं।
2. लहसुन का पेस्ट
- इसका पेस्ट बनाने के लिए 2 कली को पीसकर मुहांसे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
3. लहसुन का रस
- लहसुन का रस निकालकर रूई से से दानों पर लगाकर 10 मिनट बाद मुंह धो लें।
4. हल्दी
- लहसुन और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे तैयार करने के लिए 2 कली को पीसकर और एक चुटकी हल्दी मिला लें।
- इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।
5. एलोवेरा
- एलोवेरा के पत्तों का पल्प निकालकर इसे लहसुन के पेस्ट में डाल दीजिए।
- इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें।
इसे भी पढ़ें- कर्ली बालों को ऐसे करें सीधा, अपनाएं ये टिप्स
6. शहद
- 2-3 लहसुन की कलियां लेकर इसका पेस्ट बनाकर इसका रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए।
- इस मिश्रण को सीधे मुंहासों पर लगाकर इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story