शाम की चाय के साथ ट्राई करें महाराष्ट्र स्पेशल पोहा, यह है रेसिपी
आज हम महाराष्ट्र स्पेशल पोहा रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

अक्सर लोग शाम की चाय के साथ खाने को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। इसके लिए लोग बाहर जाकर तरह तरह की तली भुनी चीजें खाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आपकी मदद के लिए आज हम महाराष्ट्र स्पेशल पोहा रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
पोहा- 100 ग्राम
मूंगफली- 25 ग्राम
प्याज- 1 (बारीक कटा)
टमाटर- 1 (बारीक कटा)
नमक- 1 छोटा चम्मच
बारीक सेव- 1/2 कप
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच
गार्निश के लिए
बारीक सेव- 1/2 कप
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
Also Read: रात के बचे चावलों को फेंके नहीं बनाएं टेस्टी एंड क्रिस्पी पकौड़े
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहे को धोकर अच्छे से सुखा लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके मूंगफली फ्राई कर लें।
- फिर अब इसमें पोहा सेंक कर बाकी की सामग्री मिलाएं।
आपकी पोहा भेल तैयार है। इसे आप शाम की चाय के साथ एन्जॉय करें।