Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi 2021: मार्केट से ज्यादा टेस्टी होती है घर में बनीं ये ठंडाई, पता होना चाहिए इसे बनाने का सही तरीका

Holi 2021: होली के मौके पर लोग ठंडाई खूब पीते हैं। इसते लिए ज्यादातर लोग ठंडाई का मासाला मार्केट से लेकर आते हैं और दूध में मिलाकर इसको पीते हैं। लेकिन इस ठंडाई में वैसा स्वाद नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ठंडाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

Holi 2021: मार्केट से ज्यादा टेस्टी होती है घर में बनीं ये ठंडाई, पता होना चाहिए इसे बनाने का सही तरीका
X

Holi 2021: मार्केट से ज्यादा टेस्टी होती है घर में बनीं ये ठंडाई, पता होना चाहिए इसे बनाने का सही तरीका (फाइल फोटो)

Holi 2021: रंगो के त्योहार होली को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं इस मौके पर लोग ठंडाई खूब पीते हैं। इसते लिए ज्यादातर लोग ठंडाई का मासाला मार्केट से लेकर आते हैं और दूध में मिलाकर इसको पीते हैं। लेकिन इस ठंडाई में वैसा स्वाद नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ठंडाई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह पीने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं घर पर ठंडाई बनाने का तरीका।

सामग्री

ठंडाई का पेस्ट बनाने की सामग्री

कटोरी बादाम - 3 छोटी

कटोरी काजू - 1 छोटी

सौंफ - 1 छोटी कटोरी

मगज (तरबूजे के दाने) - 1/2 छोटी कटोरी

काली मिर्च - 1/2 छोटी कटोरी

पिस्ता - 1 छोटी कटोरी

खसखस (पोस्ता दाने) - 1 कटोरी

हरी इलायची - 4-5

केसर - 5 ग्राम

गर्म पानी - 1 गिलास

गुलकंद - 3 बड़े चम्मच

ठंडाई की चाशनी बनाने की सामग्री

चीनी - 300 ग्राम

पानी - 250 मिलीलीटर

केसर - एक चुटकी

पानी

दूध

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में बादाम, काजू, सौंफ, मगज, काली मिर्च, पिस्ता, खसखस, इलायची और केसर डाल कर 4 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें।

- फिर ठंडाई बनाने के लिए भीगे हुए मेवों को मिक्सर जार में डाल दें।

- इसके बाद जार में गुलकंद डालें और अगर गुलकंद नहीं मिल रहा है तो गुलाब की सूखी पंखुड़ियां डाल दें।

- इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।

- इसके बाद चाशनी बनाएं और इसके लिए कड़ाही में चीनी, पानी और केसर डालकर तेज आंच पर चीनी घुलने तक पकाएं।

- फिर जैसे ही चीनी घुल जाए इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर मिलाएं और इसे चलाते हुए 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।

- 7-8 मिनट के बाद मिश्रण बढ़िया गाढ़ा हो जाएगा. इसे थोड़ा पतला करने के लिए पहले पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- फिर 15 मिनट में ठंडाई का मसाला तैयार हो जाएगा. - कड़ाही को आंच से हटा लें और इसे ठंडा करें।

- ठंडाई के मसाले को ठंडा करने के बाद इसे बॉटल में डालकर स्टोर कर सकते हैं।

- ठंडाई को सर्व करने के लिए एक पतीले में एक कड़छी ठंडाई में 2 गिलास दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- आपकी ठंडाई तैयार है। इसे आप गिलास में डालकर सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story