Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाश्ते में बनाकर खाएं गोभी के पराठे, यह है रेसिपी

आज हम आपको गोभी के पराठे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

नाश्ते में बनाकर खाएं गोभी के पराठे, यह है रेसिपी
X

नाश्ते में ज्यादातर लोगों के घरों में आलू के पराठे बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको गोभी के पराठे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

आटा गूंदने के लिए

आटा - तीन कप

तेल - दो चम्मच

चम्मच नमक - एक छोटा

पानी - आवश्यकतानुसार

भरावन के लिए

फूलगोभी - आधी

हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)

लाल मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

घी पराठे सेंकने के लिए

- आप सबसे पहले एक बर्तन में आटे में नमक, घी और पानी डालकर अच्छे से नर्म गूंदें।

भरावन बनाने की विधि

- इसके लिए आप सबसे पहले फूलगोभी को धोकर 3 से 4 बड़े टुकड़ों में काट लें और सभी टुकड़ों को कद्दूकस कर लें।

- इसके बाद फिर गोभी में हरी मिर्च , हरा धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

- आपका भरावन तैयार है।

Also Read: इस बार ट्राई करें दाल समोसा, नोट करें इसे बनाने की विधि

पराठा बनाने कि विधि

- अब गुंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें बेल लें।

- फिर रोटी के बीचों-बीच एक चम्मच भरावन रखें और चारों किनारों को मोड़ते हुए भरावन को इसमें बंद करके पोटली बनाएं।

- अब भरावन वाली लोई पर सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा बेलें।

- इसके बाद मीडियम आंच में तवा गरम करे और इस पर घी डालकर चिकना कर लें।

- घी के गरम होने के बाद तवे पर पराठा डालकर सेक लें।

- इसके बाद अब पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाकर इसे पटलकर सेक लें और इसी तरह इसके दूसरे हिस्से को भी सेंक लें।

आपके गर्मागर्म गोभी का पराठे तैयार है।

और पढ़ें
Next Story