इस बार आलू या पनीर का पराठा नहीं, बनाएं स्वादिष्ट चीज चिली पराठा
आज हम आपके लिए टेस्टी चीज चिली पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं। ज्यादातर आलू, प्याज, पनीर, मूली के पराठे बनाए जाते हैं। लेकिन आप इन सब से हटकर कुछ नया ट्राइ कर सकती हैं। यह चीज चिली पराठे बच्चों को बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।

अगर हर रोज नाश्ते में पराठे खाते खाते बोर हो गए हैं, तो क्यों न इस बार कुछ खास तरह का पराठा ट्राइ किया जाए। आज हम आपके लिए टेस्टी चीज चिली पराठे की रेसिपी लेकर आए हैं। ज्यादातर आलू, प्याज, पनीर, मूली के पराठे बनाए जाते हैं। लेकिन आप इन सब से हटकर कुछ नया ट्राइ कर सकती हैं। यह चीज चिली पराठे बच्चों को बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
आटा-200 ग्राम
हरी मिर्च-4-5 बारीक कटी हुई
धनिया पत्ता-1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
बटर-2 चम्मच
चीज-1/2 कप
काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आटे में नमक डालकर गूंथ लें। फिर इसे 5 - 7 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद अब एक बर्तन में चीज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और काली मिर्च पाउडर को अच्छे से मिलाएं।
- फिर गूंथे हुए आटे में से लेकर दो पतली रोटी बना लें।
- अब एक रोटी पर तैयार किए मिक्सचर को डालकर ऊपर से दूसरी रोटी को डालकर चारों साइड के किनारे को अच्छे से दबादें।
Also Read: नाश्ते में बनाएं साबूदाना थेपला,जानें इसे बनाने की आसान विधी
-अब एक पैन में मक्खन को डालकर गरम करें और परांठे को अच्छे से सेंक लें।
आपका चीज चिली पराठा तैयार है। इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व करें।