Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Winter Jackets For Women : सर्दियों में लड़कियों के लिए जैकेट्स के टॉप 10 ऑप्शन्स

Winter Jackets For Women : महिलाएं सर्दियों में जैकेट्स पहनने का शौक रखती हैं, इसलिए हम आपको विंटर सीजन की टॉप 10 जैकेट्स के बारे में बता रहे हैं।

ये हैं सर्दियों में लड़कियों के लिए जैकेट्स के टॉप 10 ऑप्शन्स
X
लड़कियों के लिए विंटर जैकेट

Winter Jackets For Women सर्दियों की सीजन की शुरुआत हो गई है ऐसे में अगर आप अपने कॉलेज और ऑफिस लुक को विंटर सीजन के साथ मैच करना चाहती हैं, तो आप वॉर्म स्टोल्स, रंग बिरंगी शॉल्स के अलावा डिफरेंट टाइप्स की जैकेट्स को भी ट्राई कर सकती हैं। इन जैकेट्स को आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स के साथ टीमअप कर सकती हैं।

Winter Jackets Designs




Quilted Jackets

ये स्टाइलिश होने के साथ आपको तेज ठंडी हवाओं से बचाने में भी मददगार साबित होती है। इस जैकेट की खासियत ये है कि इसे आप लंबे सफर में भी आसानी से कैरी कर सकते हैं और इसे डेनिम्स, लेगिंग, थर्मल, बूट्स, हाई हील्स, साड़ी, सूट के साथ भी पहना जा सकता है। क्वॉलिटीड जैकेट पॉलीस्टर, ऊन, कपास, चमड़ा, रेशम से मिलाकर बनाई जाती है। आप इसे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, मिंतरा, यैपमी से भी खरीद सकते हैं।




Denim Jacket

डेनिम जैकेट्स हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद होती है। ये आपके छोटे और लंबे सफर में बेहद कंफर्टेबल रहती है। क्योंकि ये हल्की होने के साथ बेहद स्टाइलिश होती है। आप डेनिम जैकेट को इवनिंग पार्टीज, क्लब नाइट्स, कैजुअल ड्रेस या कैजुअल आउटिंग्स पर डेनिम जींस, स्कर्ट, सूट आदि के साथ पहन सकती हैं। ये आपको लोकल मार्केट के अलावा ई बे, मिंतरा, अमेजॉन, शॉपर्स स्टॉप, यैपमी से खरीद सकते हैं।




Hooded Jacket

हुडेड जैकेट देखने में बेहद क्यूट लगती है। अब लगभग हर जैकेट में एक हुड लगा होता है। इस जैकेट की खासियत ही ये है कि आपको इसके साथ किसी ओर टोपी की जरुरत नहीं होती। आप इसे कैजुअल वियर या ट्रेवलिंग में पहन सकते हैं। हुडेड जैकेट सबसे ज्यादा थर्मल लैंगिग और लांग बूट के साथ सबसे ज्यादा अच्छी लगती है। ये जैकेट पॉलीस्टर विस्कोस, कपास ऊन, ऊनी, एक्रिलिक के मिश्रण से बनी होती है। आप इसे फ्लिपकार्ट, अमेजन, म्यनट्रा, जबॉन्ग, येप्मे से मंगवा सकते हैं।




Blazer Jackets

पहले ब्लेजर आमतौर पर लड़कियां ऑफिस वर्क के लिए पहनती थी, लेकिन अब कलरफुल ब्लेजर की वजह से इसे कैजुअल वियर में भी पहना जाने लगा है। आप इसे कॉटन या लिनेन ब्लेजर को डेनिम के साथ या फॉर्मल लुक में ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। इंटरव्यू के लिए बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है। ये आमतौर पर कपास और लाइक्रा, पॉलीस्टर और क्रेप, ऊन को मिलाकर बनाई जाती हैं। इन्हें मिंतरा, अमेजॉन आदि से खरीद सकती हैं।




Sweat Jacket

लड़कियों में बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं, इन्हें आप गुलाबी सर्दी यानि हल्की सर्दी में पहन सकती हैं। ये सर्दियों में वर्कआउट और कैजुअल लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी। ये कंफर्टेबल होने के साथ बेहद गर्म होती है। ये ऊन, नायलॉन, पॉलीस्टर, ऊन, विस्कोस, कपास को मिलाकर बनाई जाती है। आप इसे जिम और वर्कआउट, नाइटवियर, स्लीपओवर वियर के तौर पर भी पहन सकती हैं। इन्हें भी आप मिंतरा, अमेजॉन खरीद सकते हैं।




Printed Jacket

फैशन के बदलते दौर में प्रिटिंड जैकेट बहुत ज्यादा चलन में हैं। अगर आपको भी अलग रंग और पैटर्न को यूज करना पसंद है, तो आप इन सर्दियों में अपने लुक को इनहैंस कर सकेगीं। आप एनिमल या फ्लोरक प्रिंट की भी जैकेट ले सकती हैं।




Leather Jacket

लैदर यानि चमड़े से बनी जैकेट आपको ठंड से बचाने के साथ स्टाइलिश और बोल्ड लुक बनाने में भी बेहद कारगर होती है। लड़कियां काली लेदर जैकेट के अलावा मैरून, ब्राउन, यैलो आदि कलर में भी ले सकती हैं। आप लेदर जैकेट को लेदर पैंट, डेनिम्स, हाई बूट्स, स्टिललेट्स के साथ पहन सकती हैं। लैदर जैकेट्स सफर के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होती हैं।लेदर जैकेट को आप मिंतरा, अमेजॉन खरीद सकते हैं।




Trench Coat Jackets

ट्रेंचकोट महिलाओं पर जैकेट का लुक देते हैं। ये पहनने में हल्के होने के साथ वॉटरप्रूफ भी होते हैं। साथ ही इनकी देखभाल के लिए भी कोई खास तैयारी नहीं करनी होती। आप इसे हल्के रंग के स्वेटर के साथ टीमअप करें। ये डेनिम साड़ी और शार्ट्स के साथ अच्छे लगते हैं। आप इसे जबॉंग, मिंतरा से मंगवा सकते हैं।





















Windcheater Jackets

Quilted Jackets की तरह Windcheater भी तेज हवाओं से बचाने में मदद करती है। आमतौर पर इसे स्वेटर या कोट के ऊपर पहना जाता है। वाटर-रेसिस्टेंट-विंड-चीटर होती है। आप इसे बर्फीले मौसम में इस्तेमाल करें। Windcheater को ट्रैक पैंट, टॉप, ट्राउजर, स्पोर्ट्स शूज़ के साथ पहनकर अपना स्टाइलिश लुक कंप्लीट कर सकती हैं। ये ऊन की जगह लाइक्रा, कपास, पॉलीस्टर से बनी होती हैं। इसे आप अमेजॉन, मिंतरा, यैपमी से भी मंगवा सकती हैं।




10. Robe Jackets

ये इस विंटर सीजन का सबसे नया ट्रेंड है। ये आपके लुक स्टाइलिश के साथ शरीर को कवर करने का काम करता है। आप इसे वेस्टर्न के अलावा इंडियन ड्रेसअप के साथ भी पहन सकती हैं। ये ट्रेवलिंग के लिए सबसे उपयुक्त हैं। आप इसे राल्फ लॉरेन, ओनली, एंड, लाइफस्टाइल, शॉपर्स स्टॉप से खरीद सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story