Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगाती है टाइपोग्राफी ड्रेसेस, जानें क्यों है लड़कियों पहली पसंद

Fashion Tips : इन दिनों एथनिक, पार्टी या कैजुअल ड्रेसेस में टाइपोग्राफी प्रिंट ट्रेंड में है। सेलिब्रिटीज भी टाइपोग्राफी ड्रेसेस खूब कैरी कर रही हैं। आप भी इन्हें कैरी करके डिफरेंट नजर आ सकती हैं। जानिए, टाइपोग्राफी ड्रेसेस के ट्रेंड के बारे में।

लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगाती है टाइपोग्राफी ड्रेसेस, जानें क्यों है लड़कियों पहली पसंद
X
Typography dresses for girls in hindi

Fashion Tips : गर्मियों में अकसर महिलाएं फ्लावर, पोल्का, ज्योमेट्रिकल या स्ट्राइप्स प्रिंट वाली ड्रेसेस कैरी करना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप यूनीक और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो टाइपोग्राफी वाली ड्रेसेस भी कैरी कर सकती हैं। टाइपोग्राफी ड्रेसेस पर किसी भी लैंग्वेज में कुछ-न-कुछ लिखा होता है। आप चाहें तो अपनी च्वॉइस के अकॉर्डिंग अपनी ड्रेस पर टाइपोग्राफी करवा सकती हैं। दरअसल, अभी तक सिर्फ टी-शर्ट पर ही टाइपोग्राफी प्रिंट आते थे, लेकिन अब ड्रेस ट्रेडिशनल हो, वेस्टर्न हो, इन पर टाइपोग्राफी हो रही है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे करिश्मा कपूर, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण टाइपोग्राफी वाली ड्रेसेस कैरी कर चुकी हैं। आप भी इस तरह की ड्रेसेस कैरी करके डिफरेंट, स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

एथनिक लुक

टाइपोग्राफी के जरिए सिंपल साड़ियां भी खूबसूरत नजर आती हैं और आपको एथनिक लुक मिलता है। पिछले दिनों 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म केप्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी टाइपोग्राफी प्रिंट साड़ी पहनी थी, जिसमें तमिल में 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' लिखा था। यह साड़ी उनकेलुक को यूनीक बना रही थी। आप भी टाइपोग्राफी वाली साड़ी वियर करके अट्रैक्टिव नजर आ सकती हैं।

पार्टी लुक

अगर आप किसी शादी या पार्टी के लिए लहंगा पहनना चाहती हैं तो लहंगे में भी टाइपोग्राफी ट्रेंड फॉलो कर सकती हैं। इससे आप पार्टी में सबसे जुदा नजर आएंगी।अगर आपका पूरा लहंगा एक ही कलर का है तो इसमें डिफरेंट कलर के फॉन्ट को प्रेफरेंस दें। इससे आपका पार्टी लुक और भी खूबसूरत नजर आएगा।

ब्राइडल लुक

इन दिनों ब्राइडल लुक में भी टाइपोग्राफी ड्रेसेस का ट्रेंड इन है। दीपिका पादुकोण के ब्राइडल लहंगे की चुनरी के ऊपर सदा सौभाग्यवती भवः लिखा हुआ था, जिसेकाफी पसंद किया गया। लेकिन आप चाहें तो लहंगे या दुपट्टे के अलावा ब्लाउज के बैक पर भी कुछ यूनीक स्लोगन, अपना नाम या फिर अपने पार्टनर का नामलिखवा सकती हैं।

कैजुअल लुक

कैजुअल लुक में भी आप टाइपोग्राफी वाले सूट-सलवार कैरी कर सकती हैं। इसमें सूट पर, इसके स्लीव्स या फिर दुपट्टे पर टाइपोग्राफी की जाती है। इसके अलावाआजकल लेगिंग्स के साइड्स में भी लिखे हुए कोट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की लेगिंग को आप शॉर्ट कुर्ती, सिंपल टी-शर्ट या टॉप के साथटीमअप कर सकती हैं।

ये भी हैं ऑप्शन

जरूरी नहीं है कि डिफरेंट लुक पाने के लिए टाइपोग्राफी वाली ड्रेसेस ही कैरी की जाएं। आप टाइपोग्राफी एसेसरीज के जरिए भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं।आजकल नेकपीस, सैंडल्स से लेकर हैंडबैग तक में भी टाइपोग्राफी की जा रही है। गर्ल्स के बीच टाइपोग्राफी ज्वेलरी में पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी की अच्छी-खासी डिमांडहै। टाइपोग्राफी वाली ड्रेसेस के साथ इस तरह की एसेसरीज भी टीमअप करके आप अपने ओवर ऑल लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

लेखिका - मिताली जैन

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story