Kurti Designs: लड़कियों के लिए डेनिम जींस के साथ कुर्ती के बेस्ट डिजाइन
Kurti Designs : डेनिम हमेशा से ही युवाओं की पहली पसंद रही है, क्योंकि इसे कैरी करना और देखभाल करना बेहद आसान होता है। इसके साथ ही डेनिम की खासियत ये हैं कि इससे इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही ही लुक स्टाइलिश और परफेक्ट बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, तो इन 5 तरीकों से अपनी डेनिम को एक नया लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं डेनिम और कुर्ती के स्टाइलिश लुक...

Kurti Designs आज के दौर में कुर्ती को अलग-अलग स्टाइल और पैटर्न में पहनना लड़कियों के बीच बेहद पॉपुलर है। अगर आप भी फैशन के साथ अपने लुक में बदलाव करने का शौक रखती हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं डेनिम के साथ 5 अलग-अलग तरह की कुर्ती स्टाइल, जो आपको स्टाइलिश और गॉर्जियस बनाने में मदद करेगा।
डेनिम विद कुर्ती स्टाइल (Denim With Kurti Style)
1. फ्रंट ओपन लॉन्ग कुर्ती डिजाइन (Front Open Long Kurti Designs)
लड़कियों को फैशन के साथ अपने कपड़ों में बदलाव करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप कॉलेज गोइंग या ऑफिस जाती हैं, तो आप अपने खास लुक में डेनिम के साथ फ्रंट ओपन लांग कुर्ती ट्राई करें ये स्टाइल आपको दूसरों से अलग बनाने के साथ खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगा। कुर्ती का ये स्टाइल आपको जैकेट और कुर्ती दोनों का फील देगा।
2. पेंपलम टॉप (Pemplum Top)
पेंपलम टॉप आजकल फैशन इंडस्ट्री में धूम मचाए हुए हैं, इन्हें आप अपने कैजुअल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए पहन सकती हैं। डेनिम के साथ पेंपलम टॉप बेहद खूबसूरत लगते हैं। दरअसरल पेंपलम टॉप गुजराती चोली के डिजाइन वाला टॉप है। ऐसे में अगर आप इसे डेनिम के साथ टीमअप करती हैं, तो ये इंडियन और वेस्टर्न का फ्यूजन लुक देगा।
3. प्लेन कुर्ती विद जैकेट (Plain Kurti With Jacket)
प्लेन कुर्ती को आपने कई बार अपनी डेनिम जींस के साथ टीमअप किया होगा, लेकिन अगर आप अपने उस लुक को और बेहतर बनाना चाहती हैं, तो उसे डेनिम या एम्ब्रॉयडरी जैकेट्स के साथ कैरी करें।
4. शार्ट कुर्ती (Short Kurti)
अगर आप ऑफिस गोइंग हैं और रोजाना कि शर्ट या टॉप को डेनिम के साथ पहनकर बोर हो गई हैं, तो ऐसे में आप शार्ट कुर्तियों को जींस के साथ टीमअप करें। आप इसमें शार्ट राउंड शेप कुर्ती, स्ट्रेट कट कुर्ती, कुर्ती विद फ्रंट बटन और साइड बटन डिजाइन वाली कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं।
5. अप डाइन कुर्ती (Up Down Kurti)
पेंपलम टॉप की ही तरह अप डाइन कुर्ती भी लड़कियों को बेहद पसंद आ रही है। अप डाइन कुर्ती का डिजाइन बहुत आकर्षक होता है, ये आगे से शार्ट और पीछे से लांग होती है, जिससे ये टॉप और कु्र्ती का मिश्रण बन जाती है। अगर आपको फ्रेंडस के साथ बाहर जाना या ऑफिस। ये दोनों ही जगह के लिए परफेक्ट ड्रेस ऑप्शन रहेगी।
Latest Kurti Designs
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App