स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस तरह करें एलोवेरा का इस्तेमाल
रिसर्चर्स का कहना है कि एलोवेरा में कुछ खास गुण होते हैं, जो मुंहासों को खत्म करने में कारगर साबित होते हैं। एक्ने की दिक्कत खत्म करने के लिए आप इसे डायरेक्ट भी अपे फेस पर लगा सकती हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल एजेंट पाया जाता है जो स्किन से बैक्टीरिया को खत्म करता है। आप चाहें तो इसे आप रात को लगाकर सो सकती हैं।

एलोवेरा का इस्तेमाल काफी सालों से किया जा रहा है। यह कई चीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेहत के साथ साथ यह स्किन के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसका यूज ज्यादातर क्रीम, फेशवॉश और शैम्पू में किया जाता है। वहीं अगर आपके चेहरे में मुंहासों के निशान रह गए हैं, तो एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसी बीच आज हम आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।
रिसर्चर्स का कहना है कि एलोवेरा में कुछ खास गुण होते हैं, जो मुंहासों को खत्म करने में कारगर साबित होते हैं। एक्ने की दिक्कत खत्म करने के लिए आप इसे डायरेक्ट भी अपे फेस पर लगा सकती हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल एजेंट पाया जाता है जो स्किन से बैक्टीरिया को खत्म करता है। आप चाहें तो इसे आप रात को लगाकर सो सकती हैं।
एलोवेरा और नींबू
इसे आप फेसपैक या स्क्रब करने के के लिए नींबू में मिला सकती हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पिंपल्स के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नीबूं के रस को एलोवेरा जेल में मिलाएं और दस मिनट तक फेस पर लगाएं और फिर पानी से मुंह धो लें।
Also Read: अंडरआर्म्स क्लीन करते वक्त इन बातों का पता होना है बहुत जरूरी
एलोवेरा और टी ट्री ऑयल
फेस के लिए टी ट्री ऑयल काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए इसे आप एलोवेरा जेल में मिलाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन के पोर्स साफ होते हैं और उनमें जमा बैक्टीरिया का खात्मा होता है। इसे आप क्लींजिंग सॉल्यूशन के तौर पर यूज कर सकती हैं। इसके लिए आप एलोवेरा में 2-3 बूंदे टी - ट्री ऑयल कि मिलाएं। इसके बाद इसे फेस पर लगाकर पानी से धो लें।