Ganesh Chaturthi 2019 : गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें घर पर बप्पा का स्वागत,बरकरार रहेगी सुख-समृद्धि
Ganesh Chaturthi 2019 गणेश चतुर्थी आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, साल 2019 में 2 सितंबर को गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। ऐसे में घरों में लोग कई दिन पहले से ही साफ सफाई करने के बाद घर को अलग-अलग तरीके से बप्पा के स्वागत के लिए सजाते हैं। ऐसे में आज हम गणेश चतुर्थी से पहले घर को सजाने के तरीके (Home Decoration Tips)लेकर आए हैं। जिन्हें अपनाकर आप गणेश जी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2019 : गणपति को शुभता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी साल 2019 में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर भगवान गणेश से मिलने वाली शुभता और सुख-समृद्धि का सदा के लिए वास चाहते हैं, तो आज हम गणेश उत्सव के मौके पर घर को सजाने के तरीके बता रहे हैं। जिससे आपके घर पर गणपति की हमेशा कृपा को बनी रहेगी।
Ganesh Chaturthi 2019/Home Decoration Tips
Ganesh Chaturthi /Rangoli Design
हर मंगल कार्य की तरह बप्पा के आगमन से पहले भी आप घर में रंग बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोली बनाएं। आप चाहें तो फूलों और पेड़ की पत्तियों को मिलाकर भी रंगोली बना सकते हैं। इसके अलावा आप मंदिर पर साबुत अनाज से रंगोली बनाएं।
Ganesh Chaturthi 2019/ Main Gate Decoration Tips
गणेश उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार की सजावट करना सबसे जरुरी है। इसके लिए आप घर पर आम या अशोक के पत्तो का तोरण बना कर लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही आप फूल माला और रंग बिरंगी लाईटिंग से भी मेन गेट को सजा सकते हैं।
Happy Ganesh Chaturthi / Mandir Decoration
गणेश उत्सव की सजावट की सबसे मुख्य जगह होती है घर का मंदिर, जहां गणपति को आसन दिया जाता है। इसे आप रंग बिरंगे फूलों और लाइटिंग से सजाएं। इसके अलावा आप मंदिर के फ्लोर पर एक छोटी सी रंगोली जरुर बनाएं ।
Happy Ganesh Chaturthi 2019/ Pooja Thal Decoration
गणेश चतुर्थी में सजावट के बाद बप्पा की पूजा की थाली तैयार करना बहुत जरुरी होती है। जिससे आपकी पूजा पूरी विधि विधान से हो सके। बिना किसी विघ्न के पूजा करने के लिए थाली में पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशा, तिलक, मौली, दीया, धूप, फल, मेवा, इत्र, कपूर जल से भरा कलश, आदि जरुर रखें।
Ganesh Festival / Lighting Decoration
गणेश उत्सव पर लाईटिंग करने से आपका घर सबसे अलग दिखाई देगा जिससे बप्पा को आपके घर आने में आसानी होगी, ऐसी पुरानी मान्यता है। लेकिन लाईटिंग करने से घर की सजावट फेस्टिवल होने का एहसास कराने के साथ घर में खुशियों की वजह भी बनती है। इसलिए बप्पा के आने से पहले घर में हर जगह लाईटिंग जरुर करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App