सर्दियों में खुद को रखना है गर्म, तो इस अनोखे पराठे का चखें स्वाद
सर्दियों के सीजन के आते ही घर में पालक, मैथी और बथुए के गर्मागर्म पराठों की महक आने लगती है। तो कहीं मैथी और गोंद के लजीज़ लड्डूओं के स्वाद चखने को मिलते हैं। ये सभी चीजें खाने में ही स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि हमारे शरीर को अंदरूनी रूप से गर्म रखने में भी मदद करती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Dec 2018 12:04 AM GMT
सर्दियों के सीजन के आते ही घर में पालक, मैथी और बथुए के गर्मागर्म पराठों की महक आने लगती है। तो कहीं मैथी और गोंद के लजीज़ लड्डूओं के स्वाद चखने को मिलते हैं। ये सभी चीजें खाने में ही स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि हमारे शरीर को अंदरूनी रूप से गर्म रखने में भी मदद करती हैं।
अगर आप भी खुद को गर्म रखने के लिए अक्सर नए-नए व्यंजन बनाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपकों गर्म रखने वाले ड्राई फ्रूट्स से बनने वाले ड्राई फ्रूट पराठा रेसिपी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : छुट्टी पर कुछ अलग BreakFast है खाना, तो क्रिस्पी और सॉफ्ट Tava Dhokla का उठाएं लुत्फ
ड्राई फ्रूट पराठा रेसिपी सामग्री
1. गेंहू का आटा - 2 कप
2. काजू - 1 चम्मच (बारीक कटे हुए)
3. पिस्ता - 1 चम्मच (बारीक कटे हुए)
4. बादाम - 1 चम्मच (बारीक कटे हुए)
5. किशमिश - 2 चम्मच
6. नारियल - 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
7. सफेद तिल - 1 छोटा चम्मच
8. सौंफ - 1/2 चम्मच
9. इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
10. घी - 2 बड़े चम्मच
12. चीनी या गुड़ - 1/2 कप (कुटा हुआ)
11.तेल तलने के लिए
ड्राई फ्रूट पराठा रेसिपी
1. सबसे पहले एक बॉउल में आटा, घी और पानी मिलाकर एक मुलायम आटा गूंद लें और फिर एक समान टुकड़ों में बांट लें।
2. एक दूसरे बॉउल में इलायची पाउडर,किशमिश,काजू,पिस्ता,बादाम, काजू, नारियल डालकर मिक्स कर लें।
3. इसके बाद एक आटे की लोई लें और उसे बेलन की मदद से गोल बेल लें।
4. फिर इसमें एक चम्मच चीनी और एक चम्मच ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण को भरें।
5. इसके बाद एक और आटे की लोई बेलें, जो आकार में पहले वाली से थोड़ी बड़ी हो।
6. अब स्टफिंग भरी वाली रोटी के ऊपर बड़े आकार वाली रोटी रखें और सावधानी के साथ दोनों रोटियों को सील बंद कर दें।
7. अब एक पैन या तवा गर्म करें, फिर मिश्रण से भरे सीलबंद रोटी को तवे पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक घी या तेल लगाकर सेंक लें।
8. अब तैयार ड्राई फ्रूट पराठे को प्लेट में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story