Rangoli Designs: दीपावली पर घर-आंगन में बनाएं ये खास रंगोली डिजाइन, देखें लेटेस्ट Photos

Diwali Rangoli Design
Diwali Rangoli Design: दीपावली का शुभ त्योहार देशभर में इस साल 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। रोशनी के इस पावन पर्व घरों में ढेरों मिठाइयां बनाई जाती है। और घर-आंगन की साज सज्जा की जाती है। इस मौके पर घर के आंगन में और पूजा स्थल पर रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए हर साल लोग धनतेरस के दिन से ही अपने अपने घर के आंगन में रंग-बिरंगे रंगों से सुंदर रंगोली बनाते है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर के लिए कुछ नए और ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन के आईडिया सर्च कर रही हैं, तो चिंता की बात नहीं। आज हम आपको इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल और आसान रंगोली के डिजाइन बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से झटपट सुंदर रंगोली बना सकेंगी। आइए देखें।
दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। इस दिन से लोग अपने घरों के खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आकर्षक झल्लर, रंग-बिरंगी लाइट और कई आकर्षक चीजों के साथ सजावट करते हैं। वहीं, इस दिन रंगोली भी बनाई जाती है, तो आपको ऐसे में कुछ इस तरह की सिंपल और आकर्षक रंगोली ट्राय करना चाहिए, जो देखने में बेहद सुंदर लगती है और घर की शोभा बढ़ाती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है।
दिवाली के मौके पर लक्ष्मी चरण सभी लोग बनाते हैं। इन्हें बनाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप घर के पूजा स्थान पर इस तरह की लक्ष्मी जी के चरणों वाली रंगोली ट्राय कर सकती हैं। इस वीडियो की तरह इस रंगोली क्रिएट करने पर आप इसे मिनटों में बना सकती हैं।
इसके अलावा, आप दिवाली के मौके पर फूलों वाली रंगोली भी ट्राय कर सकती हैं। यह घर के आंगन की शोभा में चार-चांद लगा देगी। इसे बनाना काफी आसान है, जिसके लिए आपको 2-3 तरह के फूलों की जरूरत पड़ेगी। फिर उनकी मदद से आप वीडियो के जैसे आसानी से बना पाएंगी।
