डेंगू बुखार के लक्षण
डेंगू के सबसे ज्यादा मामले बारिश के मौसम में देखने को मिलते हैं।
X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 Aug 2017 6:07 PM GMT
डेंगू के वायरस सक्रिय हो चुके हैं। डेंगू के सबसे ज्यादा मामले बारिश के मौसम में देखने को मिलते हैं।
इसी के साथ मलेरिया, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू के भी वायरस तेजी से फैल रहे हैं। डेंगू से कई लोग पीड़ित हो चुके हैं।
अबतक अस्पताल में डेंगू के 945 मामले आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- इन घेरलू नुस्खों से घर बैठे ठीक करें ब्लड प्रेशर
डेंगू एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होता है। जब मच्छर किसी को काटता है तो डेंगू फैलाने वाला वायरस मच्छर की लार के साथ शरीर में प्रवेश कर जाता है।
कई मामलों में यह रोग जानलेवा रूप भी ले सकता है।
आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के बारे में...
डेंगू के लक्षण
- मांसपेशियों तथा जोडों मे भयानक दर्द होना डेंगू के मुख्य लक्षण हैं।
- तेज सिरदर्द।
- शरीर पर लाल चकते भी बन जाते यह भी डेंगू के एक लक्षण है।
- पेट में दर्द होना।
- कमजोरी, उल्टी और दस्त लगना भी डेंगू के लक्षण हो सकता है।
- निरंतर चक्कर आना।
- भूख ना लगना।
इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहना है तो युवा इस डाइट चार्ट को करें फॉलो
डेंगू के बचाव
- पानी को हमेशा ढक्कर रखें।
- पूरे बाजू वाले कपड़ें पहनें, जिससे शरीर ढका रहे।
- कहीं भी पानी जमा ना होने दें।
- नीम की पत्तियों का धुंआ घर में फैलाएं।
- मच्छर दानी का प्रयोग करें।
- शरीर पर मच्छर दूर रखने वाली क्रीम लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story