बच्चों की कुछ स्पेशल खाने की फरमाइश पर जामुन से बनाएं कर्ड स्मूदी
कुछ लोगों को जामुन खाना बहुत पसंद होता है तो कुछ लोग जामुन अच्छी नहीं लगती है। जामुन से आप कई तरह के डेजर्ट और स्वीट डिशेस भी बना सकती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जामुन से बने कर्ड स्मूदी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जामुन से बनने वाला कर्ड स्मूदी की रेसिपी बहुत आसान है।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 July 2018 2:34 PM GMT
कुछ लोगों को जामुन खाना बहुत पसंद होता है तो कुछ लोग जामुन अच्छी नहीं लगती है। जामुन से आप कई तरह के डेजर्ट और स्वीट डिशेस भी बना सकती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जामुन से बने कर्ड स्मूदी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जामुन से बनने वाला कर्ड स्मूदी की रेसिपी बहुत आसान है।
ये कर्ड स्मूदी बच्चों को बहुत पसंद आएगी। इतना ही नहीं बड़े भी इसे बहुत चाव से खाएंगे। इसी बहाने घर के सभी सदस्य जामुन का लुत्फ भी उठा लेंगे। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें पनीर की ये स्पेशल सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
कर्ड स्मूदी के लिए सामग्री
- ताजा दही: 1 कप
- जामुन: 8-10
- क्रीम: 1 बड़ा चम्मच
- चीनी: 1 बड़ा चम्मच
- शहद: 1 छोटा चम्मच
- इलायची पावडर: 1/4 छोटा चम्मच
- कुटी बर्फ: जरूरत के अनुसार
यह भी पढ़ें: खट्टी-मिठी होती है गुजराती कढ़ी, एक बार जरूर ट्राई करें
विधि
- जामुन काटकर गुठली निकाल दें।
- पल्प को मिक्सी में पीस लें।
- दही, चीनी, शहद और इलायची पावडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- क्रीम मिलाकर थोड़ा और फेंटें।
- बर्फ मिलाकर ठंडी-ठंडी जामुन कर्ड स्मूदी सर्व करें।
प्रस्तुति- ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story