Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आखिर क्यों कराने चाहिए शादी से पहले ये मेडिकल टेस्ट

इंडियन कम्युनिटी में शादी पक्की होने से पहले लड़का-लड़की की कुंडली मिलाई जाती है।

आखिर क्यों कराने चाहिए शादी से पहले ये मेडिकल टेस्ट
X

इंडियन कम्युनिटी में शादी पक्की होने से पहले लड़का-लड़की की कुंडली मिलाई जाती है। शादी को लेकर सभी काफी उत्साहित होते हैं।

सारी तैयारी तो कर लेते हैं, लेकिन शादी से पहले लड़का और लड़की का मेडिकल चेकअफ कराने की कोई नहीं सोचता।

जो एक कुंडली से ज्यादा जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं शादी से पहले मेडिकल चेकअप क्यों है जरूरी...

1. अगर लड़का-लड़की दोनों का Rh फैक्टर एक समान है तो बहुत अच्‍छा है। प्रेगनेंसी के समय बच्चे और मां का अलग-अलग Rh फैक्टर होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

2 अगर आप एक महिला हैं और आपकी उम्र ज्यादा है तो अपनी ओवरी की जांच जरूर कराएं। इससे आपके मां बनने की क्षमता का पता चल जाएगा।

3. जेनेटिक डिजीज को जानने के लिए जेनेटिक टेस्‍ट करवाना जरूरी है क्‍योंकि इससे ये पता चल जाता है कि आपके होने वाले पार्टनर को कोई अनुवांशि‍क बीमारी तो नहीं है। जानकारी होने पर आप बचाव कर सकते हैं।

4 एचआईवी का नाम सुनकर लोग अनसुना करने लगते हैं। लेकिन ये एक जानलेवा बीमारी हैं। बात जब पूरी जिंदगी साथ बिताने की हो, तो बेहतर है कि दोनों साथी सहमति से एक बेहतर जीवन के लिए अपनी जांच करवा लें।

5. एक जो सबसे जरूरी जांच है वह है इनफर्टिलिटी स्‍क्रीनिंग, जिसे लड़का और लड़की दोनों को कराना चाहिए।

इन जाचों से बिल्‍कुल भी नहीं कतराना चाहिए, क्‍योंकि शादी के बाद कपल्‍स को पूरी लाइफ साथ ही रहना है।

ये चेकअप हर किसी को कराना चाहिए, चाहे आप अरेंज मैरेज कर रहे हों या लव मैरेज।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story