ठंड लगने से बचना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीके- कभी नहीं होगी सर्दी, जुकाम और खांसी
ठंड के दिनों में सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। इन दिनों मानव शरीर का तापमान कम-ज्यादा होता रहता है। इसके असंतुलन के कारण ही व्यक्ति बीमार पड़ता है।

ठंड के दिनों में सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। इन दिनों मानव शरीर का तापमान कम-ज्यादा होता रहता है। इसके असंतुलन के कारण ही व्यक्ति बीमार पड़ता है।
लगातार शरीर के तापमान में परिवर्तन आने के कारण है कि शरीर को कई बीमारियों का खतरा रहता है। ठंड में सबसे ज्यादा हाइपोथर्मिया होने का खतरा बढ़ जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे ठंड लगना कहते हैं। जानिए इससे कैसे बचा जा सकता है...
शराब पीने से बचें
ज्यादातर लोग ठंड से बचने के लिए शराब का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा करने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और ठंड लगने के चांसेस ज्यादा होते हैं।
न खाएं ठंडी चीजें
सर्दियों में ठंड न लगे इसके लिए ठंडी चीजें खाने से बचें। खराश के लिए नमक के पानी से गरारा करना लाभदायक होगा। इसके अलावा सर्दी, जुकाम खांसी से बचने के लिए बाहर निकलते वक्त सिर ढक कर निकलें।
मालिश भी जरूरी है
ठंड बढ़ने के साथ-साथ सीने और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जोड़ों की हर दिन मालिश करें और व्यायाम करें। साथ ही बाहर के तले-भुने पकवान खाने की जगह घर में बना भोजन करें
व्यायाम न भूलें
ठंड के दिनों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादा होती है। साथ ही दिल संबंधी तकलीफों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि व्यायाम करें और सही उपचार पर ध्यान दें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App