घर में बनाकर जरूर ट्राई करें देसी कॉकटेल ड्रिंक्स
देसी कॉकटेल का अलग ही मजा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आजकल के युवा अपने दोस्तों के साथ पार्टी तो करते हैं ही वहां वो कॉकटेल ट्राई ना करे ऐसा कभी नहीं होता। बार, क्लब या लाउन्ज हो वहा कई तरह की कॉकलेट मौजूद होती है। जो यंगस्टर्स वोदका या मार्टीनी कॉकटेल, जूस के साथ वोदका लेते हैं। आइटी की रिपोर्ट के अनुसार, इन कॉकटेल को आप घर में भी देसी तरीके से बनाकर भी पी सकते हैं। देसी कॉकटेल का अलग ही मजा है जिसका हेल्थ भी साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है। आइए आपको बताते हैं आसान अलग-अलग तरह की देसी कॉकटेल रेसिपी...
1. करी लीफ मोइतो
इस कॉकटेल को बनाने के लिए बकार्डी सफेद रम, पुदीना, नींबू, करी पत्ता और सोडा और स्प्राइट की जरुरत होती है। इन सब सामाग्री को मिलाने पर आपका करी लीफ मोइतो तैयार हो जाएगा।
2. शुगरकेन मोइतो
गन्ने के जूस के साथ वोदका मिलाकर ये कॉकटेल पांच मिनट में तैयार की जा सकती है। इसमें आप चाट मसाला और जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं।
3. रसम तीनि
इस रसम तीनि कॉकटेल के लिए जायफल पाउडर, हरि चाय की दानेदार पत्ती का पाउडर, जीरा पाउडर और वोदका को मिलाकर ये तैयार किया जाता है।
4. वोदका जलजीरा
भारतीय घरों में ये दूसरी पॉपुलर ड्रिंक है। जलजीरे के साथ 30 एमएल वोदका को ऐड करिएं इसके बाद आपका वोदका जलजीरा तैयार हो जाएगा।
5. पानी पूरी कॉकटेल
शायद ही आपने सुना होगा पानी पूरी कॉकटेल के बारे में। इसे वोदका या टकीला और पानी पूरी के पानी के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
6. जामुनटिनी
इसे जामुन के जूस, नींबू रस, शुगर सीरप और चीली पाउडर के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
7. वोदका शिकंजी
वोदका शिंकजी बनाना बहुत आसान है। जो पांच मिनट में तैयार की जा सकती है। 60 एमएल वोदका और 30 एमएल नींबू जूस के साथ 8 से 10 पुदीना की पत्ती और इन्हें पानी के साथ मिलाकर सर्व करें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story