Merry Christmas : क्रिसमस डे पर जानें सांता के मोजों में गिफ्ट रखने की असल वजह
क्रिसमस (christmas 2018) पर आपने हमेशा सांता को मोजों में गिफ्ट रखने वाली बात या कहानी को जरूर सुना होगा, लेकिन कभी आपने सोचा कि सांता मोजे में ही गिफ्ट्स क्यों छुपाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Dec 2018 11:16 AM GMT
Christmas why Santa use Socks For Gift
क्रिसमस(christmas 2018) पर आपने हमेशा सांता को मोजों में गिफ्ट रखने वाली बात या कहानी को जरूर सुना होगा, लेकिन कभी आपने सोचा कि सांता मोजे में ही गिफ्ट्स क्यों छुपाता है। तो, आज हम आपको सांता और मोजों में गिफ्ट रखने की कहानी का सीक्रेट बता रहे हैं। जिससे आप भी आगे से बच्चों को सरप्राइज़ और मस्ती करने के लिए ये तरीका अपना सकते हैं और जिंदगी में खुशियां भरें।
ये है सांता और मोजों में गिफ्ट रखने की कहानी का सीक्रेट
बच्चों को हमेशा से क्रिसमस(christmas 2018) पर सांता से मिलने वाली गिफ्ट्स के बारे में बताया जाता है। जिसके लिए बच्चों को एक कहानी सुनाई जाती है, जिसके मुताबिक सांता रात को रेनडियर की स्लेज पर आकर आपके मनपसंद गिफ्ट्स मोजों में चुपचाप रखकर चले जातें हैं।
क्रिसमस (christmas 2018) पर सांता से मिलने वाली गिफ्ट्स से जुड़ी हुई कहानी की शुरूआत चौछी सदी में एशिया माइनर नामक जगह से मानी जाती है। एशिया माइनर के मायरा में सेंट निकोलस नाम का एक शख्स रहता था। सेंट निकोलस बेहद ही अमीर व्यक्ति था। जिसके माता-पिता का देहांत हो गया था, तो वो अक्सर अकेला रहने लगा। अकेले रहने की वजह से वो बेहद उदास रहता। फिर एक दिन उसने कुछ लोगों को खाने के लिए परेशान होते देखा, जिसे देखकर उसे बहुत दुख हुआ।
इसके बाद उसने अपने पैसों से रोजाना किसी न किसी की मदद करनी शुरू कर दी। वो अक्सर रात के समय गरीब लोगों की जरूरत का सामान चुपके से उनके पास रख आता था। तभी से सांता भी बच्चों और गरीब बेसहारा लोगों को उनकी मनपसंद गिफ्ट देने की शुरूआत हो गई। क्रिसमस(christmas 2018) पर ईसा मसीह के संदेश के मुताबिक,हमें हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए, गरीब और जरूरतमंदों की जिंदगी को खुशियों से भरने से लगातार कोशिश करनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Christmas Christmas 2018 christmas gifts santa claus Santa Gifts Christmas Gifts Happy Christmas Marry Christmas क्रिसमस क्रिसमस 2018 हैप्पी क्रिसमस मैरी क्रिसमस christmas santa gifts games christmas santa gifts her Haribhoomi Haribhumi funny christmas santa gifts santas christmas gifts venture santas christmas gifts Kids santas christmas gifts Childrens Haribhoomi Haribhumi
Next Story