Carrot Apple Juice: गाजर-सेब के जूस से दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक, 5 मिनट में इस तरह करें तैयार

carrot apple juice recipe gajar seb ka juice banane ka tarika
X

गाजर सेब का जूस बनाने का तरीका।

Carrot Apple Juice: गाजर और सेब से तैयार होने वाला जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसे आप मिनटों में ही तैयार कर सकते हैं।

Carrot Apple Juice: आप अगर दिनभर एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत गाजर और सेब से बने जूस के साथ करें। ये जूस आपको भरपूर ताजगी देने में मदद करेगा। यह जूस न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं।

गाजर और सेब का जूस सुबह के नाश्ते के साथ या वर्कआउट के बाद इसे पीना शरीर को तुरंत एनर्जी और फ्रेशनेस देता है। गाजर में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन, सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

गाजर-सेब का जूस बनाने के लिए सामग्री

गाजर – 3 मध्यम आकार की

सेब – 2 (अच्छी तरह धोकर)

अदरक – 1 इंच टुकड़ा

नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

पानी – 1/2 कप (जरूरत के अनुसार)

शहद – 1 छोटा चम्मच (अगर चाहें)

गाजर-सेब का जूस बनाने का तरीका

गाजर और सेब से तैयार होने वाला जूस बेहद टेस्टी और पौष्टिकता से भरा होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले गाजर, सेब और अदरक को अच्छी तरह धो लें। गाजर और अदरक का छिलका उतार लें। सेब का छिलका हटाना जरूरी नहीं है, बस बीज वाला हिस्सा निकाल दें।

अब सभी चीजों को छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि मिक्सर या जूसर में आसानी से पीसी जा सके। कटे हुए गाजर, सेब और अदरक को जूसर में डालें। अगर मिक्सर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आधा कप पानी डाल दें। मिक्सर को एक से दो मिनट तक चलाएं जब तक एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।

आपको अगर गाढ़ा जूस पसंद है तो सीधे ग्लास में डालें। अगर हल्का और साफ जूस चाहिए तो महीन छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें। जूस में नींबू का रस और शहद डालकर अच्छे से मिला लें। यह स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ा देता है। जूस को ठंडा करके या बर्फ के टुकड़ों के साथ परोसें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story