अच्छी नींद का राज, रात के अंधेरे में करें ब्रश: सर्वे
सर्वे में शामिल 30 से 50 आयु वर्ग के करीब एक चौथाई लोगों ने स्वीकार किया नींद पूरी नहीं होना उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 2 Nov 2015 11:10 AM GMT
ब्रिटेन. ऑक्सफोर्ड के न्यूरोसाइंटिस्ट ने रात को अच्छी नींद का एक रहस्य बताया है। प्रोफेसर रसेल फोस्टर ने बताया कि सोने से पहले अंधेरे में ब्रश करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इंसान का शरीर प्राकृतिक लाइट के स्तर पर प्रतिक्रिया देता है कि उन्हें कब उठना है और कब सोना है।
.jpg)
आर्टिफिशिएल लाइट नींद लाने वाले न्यूरॉन्स को प्रभावित करती है, फिर चाहें वह बेडरूम की ही रोशनी क्यों न हो। प्रोफेसर फॉस्टर ने चेतावनी दी कि रात को सोने से पहले रोशनी में ब्रश करना शरीर को जागने के लिए संकेत देती है। कृत्रिम रोशनी दिमाग में नींद को प्रेरित वाले न्यूरॉन्स को प्रभावित करती है। दरअसल, यही न्यूरॉन मेलाटोनिन हार्मोन को रिलीज करती हैं, जो नींद लाने में मददगार साबित होता है। मगर, न्यूरॉन के एक्टिव होने पर सतर्कता बढ़ जाती है।
.jpg)
प्रोफेसर ने बताया कि अक्सर लोग रात में लाइट को बंद कर देते हें, जो उनके शरीर को रात में सोने के लिए तैयार करता है। मगर, तभी वे दांतों को ब्रश करने के लिए बेडरूम की लाइट जला देते हैं। यह बहुत बाधा पहुंचाती है। इस बात पता चलने के बाद कि लाखों ब्रिटिश वयस्क पांच घंटों की नींद ले रहे हैं, यह जानकारी सामने आई है। सर्वे में शामिल 30 से 50 आयु वर्ग के करीब एक चौथाई लोगों ने स्वीकार किया नींद पूरी नहीं होना उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। लीड्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, नींद में यह कमी साल में करीब 15 दिनों की हो सकती है। बेहतर काम का प्रदर्शन करने के लिए व्यक्ति को सात घंटे की नींद लेना जरूरी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story