Breakfast Tips : सुबह क्या खाएं और क्या नहीं, जानें पूरा डाईट चार्ट
दिन भर काम करने के लिए भरपूर एनर्जी की जरूरत होती है। यह एनर्जी न्यूट्रीशस ब्रेकफास्ट से ही मिलती है। इसलिए आपको अपने ब्रेकफास्ट को लेकर कॉन्शस रहना चाहिए, क्योंकि इसका असर हेल्थ पर बहुत ज्यादा पड़ता है। जानिए, कैसा हो आपका ब्रेकफास्ट।

X
विधिCreated On: 4 April 2019 12:46 AM GMT
Breakfast Tips : महिलाएं हर सुबह इस कोशिश में रहती हैं कि वे अपने फैमिली मेंबर्स के लिए टेस्टी-न्यूट्रीशस ब्रेकफास्ट बनाएं, जिससे सभी हेल्दी रहें। लेकिन अकसर खुद सही समय पर और ढंग से नाश्ता नहीं करती हैं। कई बार वे रात का बचा हुआ भोजन भी सुबह खा लेती हैं। इस वजह से महिलाओं की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है, वे बीमारियों की चपेट में आती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि महिलाएं भी रोजाना सुबह न्यूट्रीशस ब्रेकफास्ट करें।
क्या खाएं
- सुबह का नाश्ता प्रोटीन युक्त होना चाहिए, इसके लिए दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
- ब्रेकफास्ट में हरी सब्जियां, जूस, फल, अंडे, नट्स जरूर लें।
- अपने मनपसंद फल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर 1 कप दूध, 1 बड़ी चम्मच चीनी के साथ ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इस फ्रूट शेक में शहद मिला लें। नाश्ते के साथ इस शेक को लें, यह बहुत ही न्यूट्रीशस होता है।
- भीगे काले चने, टमाटर, प्याज और नीबू का सलाद बनाकर भी नाश्ते में ले सकती हैं।
- ब्रेड उपमा, पोहा, सूजी उपमा, स्टीम्ड सूजी की इडली भी हेल्दी ब्रेकफास्ट है।
- दूध का मीठा दलिया, नमकीन वेजिटेबल दलिया, दूध- कॉर्नफ्लेक्स भी हेल्दी ब्रेकफास्ट के ऑप्शन हैं।
- सुबह के समय अंकुरित मूंग दाल में खीरा, ककड़ी डालकर चाट बना सकती हैं, यह भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।
- कोशिश करें कि आपका ब्रेकफास्ट कम फैट वाला हो, कम घी और मक्खन का इस्तेमाल इसमें करें।
क्या न खाएं
-सुबह नाश्ते के समय बहुत तला-भुना या जंक फूड न लें।
-रात का बचा हुआ खाना नाश्ते में बिल्कुल न खाएं। इससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Breakfast Tips Nutritious Breakfast Healthy breakfast Healthy breakfast ideas Healthy breakfast indian breakfast foods Healthy breakfast Tips in hindi healthy breakfast menu easy healthy breakfast recipes ब्रेकफास्ट नाश्ता हेल्दी ब्रेकफास्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट टिप्स न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट इन �
Next Story