Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नॉनवेज छोड़कर अब ये बॉलीवुड स्टार्स खाते हैं ये

शाहिद कपूर ने ऑथर ब्रियान हाइन्स की किताब लाइफ इज फेयर को पढ़ने के बाद नॉनवेज खाना छोड़ दिया।

नॉनवेज छोड़कर अब ये बॉलीवुड स्टार्स खाते हैं ये
X
नई दिल्ली. नॉनवेज और वेज खाने का अपना एक अलग फायदा है। लेकिन फिर भी ऐसे कई हॉट एंड टॉप सितारे हैं जिन्होंने सेहत के लिहाज से नॉनवेज खाना छोड़ दिया। किसी ने अपनी फिटनेस के लिए नॉनवेज छोड़ा तो किसी के नॉनवेज छोड़ने की वजह कुछ और ही है। दरअसल, ये सभी सितारों का कहना है कि इनकी हेल्थ और फिटनेस का राज वेजिटेरियन फूड्स है। चलिए आपको बताते हैं इन सितारों के नॉनवेज छोड़ने और वेज खाने का राज...
1.अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वेजिटेरियन फूड खाने से ज्यादा एनर्जी फील करते हैं। इसलिए नॉनवेज छोड़कर वेज डाइट फॉलो की।
2.जैकलीन फर्नांडिस
पर्यावरण बचाने के लिए नॉनवेज छोड़ा। लेकिन वेज डाइट ने फिगर मेंटेन करने में भी मदद की।
3.कंगना रनौट
अपनी हेल्थ और ब्यूटी को बनाए रखने के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया।
4.सोनाक्षी सिंहा
सोनाक्षी ने अपना वजन कम करने के लिए वेजिटेरिन डाइट फॉलो करती हैं।
5.विद्या बालन
इनका कहना है कि नॉनवेज खाने से वजन बढ़ता है। इसलिए नॉनवेज फ्री डाइट फॉलो करती हैं।
6.फरहान अख्तर
अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया।
7.शाहिद कपूर
इन्होंने ऑथर ब्रियान हाइन्स की किताब लाइफ इज फेयर को पढ़ने के बाद नॉनवेज खाना छोड़ दिया।
8.अनुष्का शर्मा
इनके डॉगी को मीट की स्मेल अच्छी नहीं लगती थी। इसलिए एक साल पहले से ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया।
9.आलिया भट्ट
इनका कहना है कि वे हेल्दी स्किन और शाइनी हेयर के लिए वेजिटेरियन डाइट फॉलो करती हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story