स्वास्थ्य का खजाना है सेंधा नमक, देता है ''पथरी'' को मात
सेंधा नमक एक ऐसा नमक है जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. ऐसा माना जाता है कि नमक का ज्यादा सेवन हमारे स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके चलते डॉक्टर्स भी नमक के अधिक सेवन के लिए मना करते हैं। तो अब खाएं तो क्या खाएं। क्योंकि सेहत की चिंता हर किसी को सताती है। ऐसे में एक ऐसा नमक है जिसका आप भरपूर सेवन कर सकते हैं और वो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर भी है। जी हां- यहां हम बात कर रहे हैं आयोडीन के अलावा एक अलग नमक यानि की सेंधा नमक की बात। आइए आपको बताते हैं इसके औषधीय गुणों के बारे में -
.jpg)
- सेंधा नमक को आयुर्वेद में को सबसे उत्तम माना गया है।
- सेंधा नमक लाखों साल पुराना समुद्री नमक है जो पृथ्वी की गहराइयों में दबकर बनता है। यह नमक स्वास्थवर्धक और भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला होता है।
- सेंधा नमक में 65 प्रकार के प्राकृतिक खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसलिए यह कई जानलेवा बीमारियों से बचाता है।
- मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या सेंधा नमक के सेवन से ही ठीक हो सकती है। इसके साथ ही यह हड्डियों को मजबूत रखता है।
- सेंधा नमक के नियमित सेवन करने से अनिद्रा यानि नींद न आने की समस्या खत्म हो जाती है।
- यह साइनस के दर्द को कम करता है। शरीर में पाचन तंत्र को ठीक रखता है।
- पित्त की पत्थरी व मूत्रपिंड को रोकने में सेंधा नमक और दूसरे नमकों से बेहद उपयोगी है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story