प्रेग्नेंसी में सेब खाने के फायदे हैं अनेक
किसी भी महिला के गर्भवती होने पर पूरी फैमिली उसका ख्याल लगने लगती हैं। गर्भावस्था में महिला का विशेष ध्यान रखना भी चाहिए। महिला के खान-पान में उन चीजों को शामिल की जाती हैं, जो उसके और उसके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में सेब खाने के भी बहुत फायदे होते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Jun 2018 10:53 AM GMT
किसी भी महिला के गर्भवती होने पर पूरी फैमिली उसका ख्याल लगने लगती हैं। गर्भावस्था में महिला का विशेष ध्यान रखना भी चाहिए। महिला के खान-पान में उन चीजों को शामिल की जाती हैं, जो उसके और उसके बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। गर्भावस्था में सेब खाने के भी बहुत फायदे होते हैं।
गर्भावस्था के दौरान महिला को एक सेब जरूर खाना चाहिए। सेब महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होता है।
सेब में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि यह मां और बच्चे के लिए फायदेमंद होता है।
गर्भावस्था में सेब खाने के फायदे
- गर्भावस्था में सेब खाने से बच्चे को अस्थमा नहीं होता है।
- सेब में आयरन की मात्रा काफी पाई जाती है, जिससे एनीमिया की समस्या नहीं होती है।
- सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने से पाचन क्रिया तेज और अच्छी रहती है।
- सेब में विटामिन सी भी पाया जाता है, जिसकी वजह से मां और बच्चे दोनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- गर्भावस्था के दौरान ज्यादा जल्दी थकान महसूस होने लगती है। सेब खाने से तुरंत एनर्जी मिल जाती है।
- सेब खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने के चांसेस कम हो जाते हैं।
- गर्भावस्था में महिला और बच्चे के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। सेब खाने से शरीर में पर्याप्त कैल्शियम की पूर्ति होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story