Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

परिवार की स्वीट डिश की फरमाइश पर खिलाएं आलू से बनी बर्फी

आलू से अब तक आपने कई सारी डिश बनाई होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आलू की बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। स्वीट डिशे तो बच्चों की फेवरिट डिश होती हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें घर में आलू की बनी बर्फी खिलाएंगी तो उन्हें बहुत पसंद आएगी।

परिवार की स्वीट डिश की फरमाइश पर खिलाएं आलू से बनी बर्फी
X

आलू से अब तक आपने कई सारी डिश बनाई होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आलू की बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। स्वीट डिशे तो बच्चों की फेवरिट डिश होती हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें घर में आलू की बनी बर्फी खिलाएंगी तो उन्हें बहुत पसंद आएगी। इसके अलावा इस डिश की यह भी खास बात है कि इसे आप व्रत के लिए भी बना सकती हैं।

आलू से बर्फी बनाना बहुत आसान है। आप बहुत ही इजी तरीके से घर पर बर्फी बना सकती हैं। इसे बच्चों के अलावा बड़े भी खूब चाव से खाएंगे।

अगर आपको चीनी की टेंशन है तो आप इसे शुगर फ्री इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करके भी बना सकती हैं। जानें रेसिपी-

'बर्फी' के लिए सामग्री

  • उबले आलू: 500 ग्राम
  • चीनी: 4 टेबल स्पून
  • घी: 2 टेबल स्पून
  • इलायची पावडर: 1/2 टी स्पून
  • सूखे मेवे: आवश्यकतानुसार
  • बादाम: गार्निश के लिए

विधि

  • सबसे पहले उबले आलुओं को मैश करें।
  • एक पैन में घी गर्म करके मंदी आंच पर आलू भून लें।
  • इसमें चीनी, इलायची पावडर और थोड़े से कटे मेवे मिलाएं।
  • घी लगी थाली में मिश्रण को फैला दें। थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें।
  • अब मिश्रण में चाकू से बर्फी के आकार के कट लगाएं।
  • गार्निश के लिए बादाम के दो भाग करके बर्फी पर लगाएं।
  • आलू की मीठी-मीठी बर्फी तैयार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story