धर्मशाला में गुज़ारें वक्त: खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक सौंदर्य जीत लेगा दिल, 6 जगहों की विजिट यादगार बनेगी

where to visit in dharamshala
X

धर्मशाला में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।

Dharamshala Places: हिमाचल की गोद में बसा धर्मशाला प्रकृति के सौंदर्य से भरा हुआ है। यहां आकर आप हेल्दी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। जानते हैं धर्मशाला में घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।

Dharamshala Places: बर्फ से ढकी धौलाधार की पहाड़ियां, बादलों से बातें करती वादियां और शांति से लबरेज वातावरण ये सब एक साथ अगर कहीं मिलते हैं, तो वो है धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिल स्टेशन न सिर्फ प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, बल्कि यहां की तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठ, एडवेंचर स्पॉट और आध्यात्मिक ऊर्जा इसे बाकी जगहों से खास बनाती है।

धर्मशाला की गलियों में घूमें तो हर मोड़ पर आपको कुछ नया और सुकून देने वाला मिलेगा कभी दलाई लामा का निवास स्थान, कभी बादलों में छुपा एक झरना, तो कभी ट्रेकिंग ट्रेल्स जिनसे दिखते हैं अलौकिक नज़ारे। चाहे आप सोलो ट्रैवलर हों या फैमिली ट्रिप पर, धर्मशाला में घूमने की जगहों की कमी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसी 6 मशहूर जगहें जो आपकी ट्रिप को बनाएंगी यादगार और परफेक्ट।

1. मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज को ‘लिटिल ल्हासा’ भी कहा जाता है क्योंकि यहां तिब्बती आबादी बहुत ज्यादा है। दलाई लामा का निवास स्थान होने के कारण यह स्थान बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए खास महत्व रखता है। यहां कैफे, बाजार और मोनास्ट्रीज़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। शांत माहौल में आत्मिक सुकून मिलता है।

2. भागसू नाग मंदिर और झरना

यह प्राचीन शिव मंदिर और इसके पास स्थित झरना पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। मंदिर की धार्मिक मान्यता के साथ-साथ झरने का प्राकृतिक सौंदर्य फोटो खिंचवाने और चिल करने के लिए बेहतरीन है। मानसून में ये जगह और भी आकर्षक हो जाती है।

3. धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम

विश्व के सबसे ऊँचाई पर स्थित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यहां से बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमालाएं नजर आती हैं। खेल प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं। मैच न भी हो तो भी इसका दौरा शानदार अनुभव देता है।

4. त्सुगलाखांग कॉम्प्लेक्स

यह बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का आधिकारिक निवास स्थल है। यहां एक मंदिर, मठ और तिब्बती संग्रहालय है। यह जगह तिब्बती संस्कृति को करीब से समझने और ध्यान-योग करने वालों के लिए उपयुक्त है। यहां का शांत वातावरण मन को शांति देता है।

5. त्रिउंड ट्रेक

अगर आपको ट्रेकिंग पसंद है तो त्रिउंड ट्रेक आपके लिए परफेक्ट है। यह एक मध्यम कठिनाई वाला ट्रेक है जो आपको पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों से रूबरू कराता है। यहां से सूर्यास्त और सूर्योदय का नज़ारा बेहद लुभावना होता है।

6. नड्डी व्यू पॉइंट

यहां से धौलाधार की पहाड़ियाँ साफ-साफ दिखती हैं। सुबह और शाम का नज़ारा बेहद मनमोहक होता है। यह स्थान खासकर कपल्स और फैमिली के लिए पिकनिक और फोटोग्राफी के लिहाज से बेहतरीन है। यहां से सूर्यास्त का दृश्य देखने लायक होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story