Udaipur Places: उदयपुर के आसपास मौजूद हैं 6 दर्शनीय स्थल, 50 KM के दायरे में देख सकते हैं इन्हें

famous places near udaipur
X

उदयपुर के नजदीक लोकप्रिय स्थल।

Udaipur Places: उदयपुर और उसके आसपास घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल हैं। आप अगर उदयपुर घूमने जा रहे हैं, तो इन जगहों को मिस न करें।

Udaipur Places: उदयपुर राजस्थान का एक बेहतर शानदार शहर है। ये ऐतिहासिक और सांस्कृतिक लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। झीलों का शहर कहलाने वाला उदयपुर अपनी खूबसूरती के लिए तो अलग पहचान रखता ही है। इस शहर के आसपास के 50 किलोमीटर के दायरे में और भी कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो आपको बेहद यादगार पल दे सकते हैं।

उदयपुर में हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आप भी अगर अपनी घूमने की फेवरेट लिस्ट में इस शहर को शामिल कर रहे हैं, तो यहां के आसपास के कुछ ऐतिहासिक स्थलों को बिल्कुल भी मिस न करें।

इन 6 जगहों की करें विजिट

सहेलियों की बाड़ी: उदयपुर विजिट के दौरान सहेलियों की बाड़ी देखना न भूलें। ये उदयपुर शहर का लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। हरे-भरे बगीचे, फव्वारे और संगमरमर की नक्काशी यहां की खासियत है। यह जगह फोटोग्राफी और घूमने के लिए बेहतरीन है। फैमिली के साथ यहां यादगार पल बिताए जा सकते हैं।

शिल्पग्राम: शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित शिल्पग्राम ग्रामीण कला और संस्कृति को करीब से दिखाता है। यहां हर साल मेले का आयोजन होता है। आयोजन के दौरान आपको हस्तशिल्प और लोकनृत्य देखने को मिलते हैं।

हल्दीघाटी: उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर हल्दीघाटी स्थित है। हल्दी घाटी का ऐतिहासिक महत्व बहुत बड़ा है। यह वही जगह है जहां महाराणा प्रताप और अकबर की सेना के बीच युद्ध हुआ था। यहां का म्यूजियम और स्मारक पर्यटकों को इतिहास से जोड़ते हैं।

कुंभलगढ़ किला: विश्व धरोहर सूची में शामिल कुंभलगढ़ किला उदयपुर से लगभग 48 किलोमीटर दूर है। यहां बनी दीवार चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे लंबी दीवार मानी जाती है। किला प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व दोनों का मेल है। इसी किले में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।

एकलिंगजी मंदिर: उदयपुर से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर भगवान शिव को समर्पित एकलिंगजी मंदिर है। संगमरमर से बना यह मंदिर अपनी अद्भुत नक्काशी और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

नागदा: एकलिंगजी मंदिर के पास ही नागदा गांव है, जहां प्राचीन मंदिर और झीलें देखने को मिलती हैं। यह जगह प्राकृतिक शांति और ऐतिहासिक महत्व का संगम है। आप अगर नेचर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इस गांव में थोड़ा वक्त गुजार सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story