Sweet potato: वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए खाएं शकरकंदी; 5 कमाल के फायदे करेंगे हैरान

sweet potato health benefits
X

शकरकंदी खाने के बड़े फायदे।

Sweet potato Benefits: स्वीट पोटैटो यानी शकरकंदी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसे खाने से कई शारीरिक लाभ मिल सकते हैं।

Sweet potato Benefits: स्वीट पोटैटो यानी शकरकंदी एक शानदार फूड है जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। शकरकंदी को उबालकर, भूनकर या चाट बनाकर किसी भी तरह से खाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और फाइबर इसे हेल्दी स्नैक बनाते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी देती है।

शकरकंदी का सेवन न केवल पाचन को दुरुस्त करता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को मजबूत करने, वजन नियंत्रित रखने और ब्लड शुगर को बैलेंस करने में भी मददगार साबित होती है। आइए जानते हैं शकरकंदी खाने के 5 बड़े फायदे।

शकरकंदी खाने के 5 लाभ

डाइजेशन सिस्टम को सुधारे: शकरकंदी फाइबर रिच फूड है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की सेहत मजबूत रहती है। इसमें मौजूद स्टार्च आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है, जिससे डाइजेशन प्रोसेस बेहतर होती है। यही वजह है कि इसे हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है: शकरकंदी में विटामिन A और C प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। विटामिन A आंखों के लिए जरूरी है, जबकि विटामिन C इन्फेक्शन से बचाव करता है। शकरकंदी खाने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

वजन घटाने में मददगार: लोग वजन घटाने के लिए स्नैकिंग से बचते हैं, लेकिन शकरकंदी एक ऐसा हेल्दी विकल्प है, जिसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे ओवरइटिंग से बचा जा सकता है।

ब्लड शुगर बैलेंस होती है: डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंदी खाना फायदेमंद है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता। शुगर के मरीज इसे खाकर एनर्जी हासिल कर सकते हैं।

त्वचा और बालों के फायदेमंद: शकरकंदी में मौजूद बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नेचुरल ग्लो देते हैं। इसके अलावा विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और बुढ़ापे के लक्षण देर से दिखते हैं। बालों की मजबूती और चमक बनाए रखने के लिए भी शकरकंदी का सेवन फायदेमंद है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story