''जुड़वां 2'' देखने ऐसे उमड़े दर्शक, 4 दिन में फिल्म की कमाई पहुंची 75 करोड़ पार
वरुण धवन स्टारर फिल्म ''जुड़वां 2'' बॉक्स अॉफिस पर कमाल कर रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Oct 2017 2:13 PM GMT
वरुण धवन स्टारर फिल्म 'जुड़वां 2' बॉक्स अॉफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने पहले दिन ही 15 करोड़ की कमाई की है। अब चार दिन में फिल्म का 75 करोड़ रु. का आकंड़ा पार हो गया है।
गांधी जयंती की छुट्टी का इस कॉमेडी फिल्म को जमकर फायदा मिला और सोमवार को फिल्म के खाते में 18 करोड़ रु. आए. इसी के साथ फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में 77.25 करोड़ रु. का बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। इसमें वरुण धवन डबल रोल में हैं, और उनके साथ जैक्लीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।
#Judwaa2 crosses ₹ 75 cr mark... Fri 16.10 cr, Sat 20.55 cr, Sun 22.60 cr, Mon 18 cr. Total: ₹ 77.25 cr. India biz. OUTSTANDING!
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2017
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो 'जुड़वां 2' बॉक्सऑफिस पर उम्मीद से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म के कलेक्शन में दिन-प्रतिदिन बढ़त देखने को मिली है। शुक्रवार को 16.10 करोड़, शनिवार को 20.55 करोड़ कमाने के बाद रविवार को फिल्म ने 22.60 करोड़ रु. बटोरे।
जबकि, सोमवार यानी गांधी जयंति को फिल्म के खाते में 18 करोड़ रु. आए है। वरुण धवन की 'जुड़वां-2' 1997 में रिलीज सलमान खान की फिल्म का रीमेक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story