टीवी पर श्रीकृष्ण बनने वाला हीरो कर रहा था अय्याशी, वीडियो वायरल
श्रीकृष्ण की विदेशी मॉडल ने ये बेडरूम वीडियो वायरल कर दिया है।

फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के पर्सनल वीडियो वायरल होना अब आम बात हो गया है। टीवी के सितारों में भी इससे अछूते नहीं हैं। टीवी पर संस्कारी और ऐतिहासिक किरदार निभाने वाले एक अभिनेता का पर्सनल वीडियो वायरल हो गया है।
यह अभिनेता फिलहाल टीवी पर आपको भगवान श्रीकृष्ण के अवतार में नजर आ रहे हैं।
टीवी एक्टर विशाल करवाल कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। विशाल फिलहाल सीरियल 'द्वारिकाधीश- भगवान श्री कृष्णा' में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। विशाल कई दिनों से अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक विदेशी मॉडल ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बताया है और उसने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेडरूम का एक वीडियो भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- इस बार बिल्कुल अलग है 'केबीसी', बदल गए सारे नियम
गेब्बी वेस्ता नाम की इस इंडोनेशियन मॉडल ने एक बेडरूम वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो खुद नजर नहीं आ रही लेकिन उसमें विशाल दिख रहे हैं। उसने अपनी भाषा में एक काफी लंबा मैसेज भी लिखा है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि विशाल ने इन खबरों और वीडियो को झूठा बताया है।
एक तरफ मॉडल का कहना है कि वह पिछले दो साल से विशाल के साथ रिलेशनशिप में है। वहीं विशाल कह रहे हैं कि उनकी कोई इंडोनेशियल गर्लफ्रेंड नहीं हैं ये सब बकबास है।
वीडियो को लेकर विशाल का कहना है कि पिछले हफ्ते वह इंडोनेशिया में ही थे। इंडिया आने के बाद उन्हें इस खबर का पता चला जो पूरी तरह गलत है। विशाल का कहना है कि उनके एक इंडोनेशियन फ्रेंड ने उन्हें इस वीडियो के बारे में बताया था।
यह भी पढ़ें- भारत का सबसे विवादित टीवी शो 'पहरेदार पिया की' अब होगा बंद
विशाल टीवी के साथ ही साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'बारात कंपनी' जुलाई में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वो विक्रम भट्ट की '1920 लंदन' में भी दिख चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App