Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अब इस लड़की पर भड़कती नजर आई नेहा धूपिया, 'थप्पड़' मारने की दी धमकी

सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया इन दिनों काफी आलोचनाओं का सामना कर रही है। अब उनका एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक लड़की पर भड़कती हुईं नजर आ रही है। यही नहीं, उसे 'थप्पड़' मारने की भी धमकी दे रही है।

अब इस लड़की पर भड़कती नजर आई नेहा धूपिया, थप्पड़ मारने की दी धमकी
X

नेहा धूपिया इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर है। अपने रियलिटी शो 'रोडीज' में एक लड़की थप्पड़ मारने पर उस लड़के को नेशनल टीवी पर गाली देने के बाद से नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स जमकर नेहा धूपिया की आलोचना कर रहे है। इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा एक लड़की पर गुस्सा होती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो 'रोडीज' के विनर कशिश ठाकुर पुंडीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कशिश ने नेहा को सपोर्ट में लिखा- 'कमेंट करने से पहले इसे जरूर देख लें, शुक्रिया'

वीडियो में नजर आ रहा है कि नेहा धूपिया इरम खान नाम की कंटेस्टेंट पर भड़क रही हैं। दरअसल, इरम खान ने कशिश ठाकुर को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद नेहा धूपिया इरम पर काफी गुस्सा हुआ। वीडियो में नेहा इरम खान पर गुस्सा करते हुए कहती हैं कि अपने हाथ का इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई अधिकार नहीं है। नेहा इरम पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि 'पुरुष हो या महिला, किसी को भी एक-दूसरे पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है, चाहे कोई भी मामला हो, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इसको हाथ लगाने की', इस पर इरम नेहा को सॉरी बोलती है, लेकिन नेहा उसका सॉरी एसेप्ट नहीं करती।

नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी ने शेयर की अपनी 5 गर्लफ्रेंड्स की फोटोज, देख फैंस रह गए हैरान

आपको बता दें कि हाल ही में नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो एमटीवी रोडीज के ऑडिशन में एक लड़के के लिए गाली दे रही थी। दरअसल, लड़के ने ऑडिशन में बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड के पांच और ब्वॉयफ्रेंड थे, वो मुझे धोखा दे रही थी, जिसके चलते मैनें अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया, ये बात सुनकर नेहा धूपिया भड़क गई और बीच शो में लड़के को गाली देने लगी। इतना ही नहीं, नेहा लड़के से कहती हुई नजर आई कि ये लड़की की मर्जी है कि वो कितने ब्वॉयफ्रेंड बनाए या फिर किसके साथ रिश्ते में रहे। नेहा के इस बर्ताव की खूब आलोचना हुई।

और पढ़ें
Next Story