लॉकडाउन के बीच टीवी की फेम एक्ट्रेस की सडक हादसे में हुई मौत, दोस्तों की हालत गंभीर
कन्नड़ टीवी शो में काफी पॉपुलर थी एक्ट्रेस मेबिना माइकल। दोस्तों संग कार के ट्रैक्टर में टकराने से हुआ हादसा

देश में लॉकडाउन के बीच अपने दोस्तों संग घर से बाहर निकली कन्नड़ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मेबिना माइकल की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्ट्रेस की उम्र अभी सिर्फ 22 साल की थीं। वह कन्नड़ के कई शो कर चुकी थी। अचानक उनकी मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने होमटाउन मेदिकेरी जा रही थीं। इसबीच ही कार टकराने से उनकी मौत हो गई। जबकि उनके दूसरे साथियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
'प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ सीजन 4' का खिताब किया था अपने नाम
दरअसल, बहुत ही कम उम्र में इस कन्नड़ एक्ट्रेस ने पॉपुलर रियलिटी शो नाम कमा लिया था। वह प्याते हुदगीर हल्ली लाइफ सीजन 4 में भी खिताब जीत चुकी थी। मेबिना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री में जाना-माना नाम थीं। मेबिना अपने दोस्तों के साथ कार से मेदीकेरी जा रही थीं ,तभी उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि अस्पताल पहुंचते पहुंचते ही एक्ट्रेस ने दम तोड दिया। जबकि उनके अन्य साथियों की हालत भी गंभीन बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। वहीं बेंगलुरू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस दुर्घटना की जांच -पड़ताल कर रही हैं।
अचानक मौत से लगा झटका
वहीं मेबिना के अचानक चले जाने से उनके परिवार दोस्तों और पूरे टेलीविजन इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है। कन्नड़ टीवी इडस्ट्री के कई लोगों ने मेबिना माइकल को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही इंडस्ट्री के बहुत से लोगों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।