कांची सिंह ने ऑन कैमरा अपने Boyfriend को बनाया भाई, 16 साल की उम्र में बनी बहू
Kanchi Singh: एक्ट्रेस कांची सिंह आज 25 साल की हो गई है। कांची सिंह ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही एक्टिंग करना शुरु कर दिया था।

छोटे पर्दे की क्यूट सी एक्ट्रेस कांची सिंह आज 25 साल की हो गई है। कांची सिंह ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही एक्टिंग करना शुरु कर दिया था। साल 2001 में कांची ने टीवी शो 'कुटुंब' में बाल कलाकार के तौर पर काम किया। उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया। जिसके बाग वो कई सीरियल्स में भी काम करने लगी। कांची कलर्स के सीरियल 'ससुराल सिमर का' में सपोर्टिंग रोल में नजर आई।
साल 2014 में कांची को 'और प्यार हो गया' सीरियल का ऑफर मिला। ये सीरियल लोगों को काफी पसंद आया। उस वक्त कांची की उम्र महज 16 साल थी। इस शो में उन्होंने बहू का किरदार निभाया था। यहां से कांची का करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया। इसके बाद वो स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'गायू' के रोल में दिखाई दी। इस सीरियल में उनके रोल को लेकर काफी बातें बनी। दरअसल, इस सीरियल में उनके भाई का किरदार उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा ने निभाया था।
सोशल मीडिया पर कांची अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन मेहरा संग फोटोज पोस्ट करती रहती है। फैंस इन्हें 'क्यूट कपल' कहते है। कांची सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी लेटेस्ट पोस्ट से लोगों को दिवाना बनाती है। उनकी हर एक फोटो को लोग काफी पसंद करते है। इंस्टाग्राम पर कांची के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स है। कांची की फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।