Beyhadh 2 : अब नफरतों की होगी सारी हदें पार, माया का दिखेगा खौफनाक अवतार
Beyhadh 2 सोनी टीवी पर प्रसारित बेहद (Beyhadh) को लोगों ने काफी पसंद किया। शो में माया पहले प्यार के लिए सारी हदें पार कर गई। अब बेहद 2 (Beyhadh 2) में माया नफरतों की सारी हदें पार करती हुई दिखाी देगी। क्या आपने देखा 'बेहद 2' (Beyhadh 2) का ये टीजर.. ?

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) एक बार फिर माया (Maya) के रूप में वापसी कर रही है। जी हां, सोनी टीवी पर प्रसारित 'बेहद 2' (Beyhadh 2) शो का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक पुराने वाला है। 'बेहद' के पिछले सीजन नमें माया ने प्यार के लिए हर हदें पार कर दी थी, लेकिन इस बार वो नफरत की सारी हदें पार करेंगी।
View this post on InstagramA post shared by Jennifer Winget (@jennifer_winget_246) on
वहीं शो का दूसरे लुक यानी वीडियो भी जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने शेयर किया। वीडियो को शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में लिखा- 'मैं वापस आ गई हूं... आप दोबारा माया के लिए तैयार है.. मैं आपके प्यार के वजह से वापस आई हूं...' आपको बता दें कि इस बार शो में कुशाल टंडन की जगह शिविंग नारंग नजर आएंगे।
View this post on InstagramA post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on
आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट को आखिरी बार 'बेपनाह' (Bepannah) शो में ही देखा गया था। ये शो 30 नवंबर 2018 को समाप्त हो गया था। जिसके बाद जेनिफर विंगेट किसी शो में नजर नहीं आई। एक लंबे ब्रेक के बाद जेनिफर फिर से छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। उनके माया के किरदार को देखने के लिए फैंस बेहद बेताब है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App