Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सलमान खान के गाने पर झूमे देश के जवान, लोग बोले- 'इन्हें किसी की नजर न लगे'

Army Enjoying On Salman Khan Song: वीडियो में ये जवान सलमान खान के गाने पर डांस कर रहे है और बाकी जवान उनका जोश बढ़ा रहे है।

सलमान खान के गाने पर झूमे देश के जवान, लोग बोले- इन्हें किसी की नजर न लगे
X

देश के जवान अपने जान हथेली पर रख सरहदों की रक्षा करते है। अपनी कर्तव्य को पूरा करने के लिए ये मौत से भी लड़ जाते है, इसलिए हर भारतीय के दिल में ये शानों-शौकत से रहते है। इनकी जिंदगी आसान नहीं होती, लेकिन ये हर हाल में अपने आप को खुश रखना जानते है। इस कड़ी में जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये जवान डांस करते हुए नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी देखा जा हा है। वायरल हो रहे वीडियो में देश के जवानों का डांस देखने को मिलेगा। चेहरे पर खुशी और मस्ती में मगन.. ऐसी वीडियोज जवानों की कम ही देखने को मिलती है, लेकिन इस वीडियो में आप जितने भी जवानों के देखोगे, सभी के चेहरे पर एक अनोखी स्माइल होगी। वीडियो में ये जवान सलमान खान के गाने पर डांस कर रहे है और बाकी जवान उनका जोश बढ़ा रहे है।

वीडियो में आप देख सकते है कि सभी जवान सलमान खान की फिल्म 'हेलो ब्रदर' के गाने 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' पर डांस कर रहे है। ये डांस इनता मजेदार है कि लोगों को काफी गुदगुदा रहा है। वीडियो ने हर किसी के दिल को छू लिया है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे है। यही नहीं कमेंट कर जवानों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे है। वीडियो देखने के बाद लोगों दुआ कर रहे है कि इन्हें किसी की नजर न लगे।

और पढ़ें
Next Story